दिल्ली से पंजाब तक मौसम में बदलाव: बारिश और तेज हवाओं को लेकर आई नई अपडेट
Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी मौसम की करवट के चलते आज भी कहीं राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। साथ ही कई जगह तो तेज हवाएं मौसम को ओर बेहाल कर सकती हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब 27.0° उत्तरी अक्षांश और 90.5° पूर्वी देशांतर से होते हुए कोलकाता, अंगुल, खम्मम और होनावर सकी ओर से होकर जा रही है। इसके बाद यह रेखा 14.0° उत्तरी अक्षांश और 73.0° पूर्वी देशांतर तक पहुंच जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई वेदर सिस्टम सक्रिय हैं, जिनका असर हालिया मौसम पर देखने को मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में मौजूद है। दूसरी तरफ दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिमी बिहार होते हुए एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी कड़ी में मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस बीच, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके प्रभाव से 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना काफी अधिक जताई जा रही है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में बीती रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं,आज यानी 13 अक्टूबर को राजधानी में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है,जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बने रहने की आशंका है। हवाओं की बात करें तो सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने सकती है। दोपहर के समय हवा की दिशा उत्तर-पूर्व हो जाएगी और इसकी गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी संभावना है। शाम और रात में एक बार फिर दक्षिण-पूर्व दिशा से हवाएं चलने का अनुमान है, जिनकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना
अगर बात करें पंजाब और हरियाणा की तो दोनों राज्यों में आज कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।,दूसरी तरफ हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को भी दोनों राज्यों में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है।।