2013 की मुठभेड़ में मारे गए नक्सली नहीं, निहत्थे आदिवासी थे-जांच रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को रिपोर्ट में तीन बार ‘एक गलती’ (A Mistake) बताते हुए जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि मारे गए आदिवासी निहत्थे थे और 44 राउंड फायरिंग में ये लोग मारे गए, जिनमें से 18 राउंड फायरिंग सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के एक कॉन्स्टेबल ने की थी. नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर
Sep 10, 2021, 20:25 IST
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को रिपोर्ट में तीन बार ‘एक गलती’ (A Mistake) बताते हुए जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि मारे गए आदिवासी निहत्थे थे और 44 राउंड फायरिंग में ये लोग मारे गए, जिनमें से 18 राउंड फायरिंग सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के एक कॉन्स्टेबल ने की थी.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एडेसमेट्टा में साल 2013 में हुई एक मुठभेड़ की न्यायिक जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आठ लोगों में से कोई भी माओवादी नहीं था, जैसा कि घटना के समय आरोप लगाया गया था. मारे गए आठ लोगों में से चार नाबालिग थे.मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस वीके अग्रवाल ने कहा कि हो सकता है कि सुरक्षा बलों ने दहशत के क्षणों में निहत्थी भीड़ पर गोलियां चला दी हो.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को रिपोर्ट में तीन बार ‘एक गलती’ (A Mistake) बताते हुए जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि मारे गए आदिवासी निहत्थे थे और 44 राउंड फायरिंग में ये लोग मारे गए, जिनमें से 18 राउंड फायरिंग सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के एक कॉन्स्टेबल ने की थी.
मई 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई द्वारा घटना की एक अलग जांच की जा रही है.
एडेसमेट्टा की घटना 17-18 मई, 2013 की रात को हुई थी. इसके एक हफ्ते बाद सुकमा जिले में झीरम घाटी की घटना (25 मई, 2013) हुई थी, जिसमें राज्य के शीर्ष कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग नक्सली हमले में मारे गए थे.
जहां पुलिस ने एडेसमेट्टा में माओवादियों की मौजूदगी से इनकार किया था, वहीं कोबरा इकाई ने एक माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करने का दावा किया था.
रिपोर्ट के अनुसार, एडेसमेट्टा निकटतम सड़क से 17 किमी और जिला मुख्यालय से 40 किमी से अधिक दूर स्थित है. यह बीजापुर जिले के गंगालूर पुलिस स्टेशन के तहत आता है, जो राज्य में नक्सल उग्रवाद से सबसे बुरी तरह प्रभावित है. इस गांव में अभी भी कोई सड़क नहीं है.
उस रात आदिवासी समुदाय के 25-30 सदस्य ‘बीज पंडुम’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे. यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें बीज के रूप में नए जीवन की पूजा की जाती है.