Air Pollution Alert: बढ़ते AQI के बीच भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
Air Pollution Alert:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है, जो सीधे तौर पर हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10) सांसों के जरिए हमारे फेफड़ों और खून में पहुंचकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि बढ़ते AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के दौरान हम कुछ सामान्य गलतियों को दोहराने से बचें, ताकि प्रदूषण के इस दौर में हमारे स्वास्थ्य को कम से कम नुकसान पहुँचे। आइए जानते हैं वे कौन सी सावधानियां और गलतियां हैं, जिनसे हमें बचना चाहिए।
क्लोथ मास्क को सुरक्षित समझना
साधारण कपड़े या सर्जिकल मास्क हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 को रोकने में असमर्थ होते है । ये प्रदूषण के कण इतने छोटे होते हैं कि आसानी से मास्क को पार कर जाते हैं। अगर घर से बाहर निकलना बेहद जरूरी है, तो हमेशा सही फिट वाला N95 मास्क ही पहनें और अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें।
ज्यादा प्रदूषण के समय बाहर एक्सरसाइज करना
जब प्रदूषण का लेवल ज्यादा हो या तो बाहर दौड़ना, साइकिल चलाना या किसी भी तरह की एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। फिजिकल एक्सरसाइज के दौरान हमारी सांस लेने की गति तेज हो जाती है, जिसके कारण हम सामान्य से ज्यादा प्रदूषण अपने फेफड़ों के अंदर खींच लेते हैं। इसलिए ज्यादा प्रदूषण के समय घर के अंदर एक्सरसाइज करना ही सही रहेगा।
प्रदूषण के दौरान खिड़कियां खुली रखना
प्रदूषण का लेवल जब सबसे ज्यादा होता है, उस समय खिड़कियां खुली रखना बाहर की जहरीली हवा को सीधे आपके घर के अंदर लाता है। जब बाहर ज्यादा प्रदूषण हो, तब खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। घर में फ्रेश एयर फ्लो के लिए दोपहर के समय खिड़कियां खोल सकते हैं, क्योंकि उस समय प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम होता है।
लगातार खांसी या सांस की तकलीफ को नजरअंदाज करना
लगातार खांसी, घरघराहट, सीने में जकड़न और सांस लेने में थोड़ी-सी परेशानी भी गंभीर चेतावनी हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
एयर प्यूरीफायर बाहरी जोखिम को खत्म कर देता है
अच्छे HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर घर के अंदर मौजूद प्रदूषण को कम करने में काफी मददगार होता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि घर के अंदर प्यूरीफायर होने से आप बाहर भी सुरक्षित हो गए। आपके घर की बालकनी या बाहर निकलते समय आपको प्रदूषण का सामना करना पड़ता है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है।