{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Bullet Train: दिल्ली से गुवाहाटी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 1,500 KM का सफर होगा आसान, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज!

इसकी खासियत दिल्ली से गुवाहाटी के बीच इसकी यात्रा का समय है। प्रस्ताव के मुताबिक, बुलेट ट्रेन यह दूरी आठ घंटे से भी कम समय में तय करेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कॉरिडोर के कुछ प्रमुख रूटों के लिए संभावित यात्रा समय की जानकारी दी है।
 

देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के तहत एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम चल रहा है। प्रस्तावित नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के जरिए अब दिल्ली से आगरा की दूरी महज 59 मिनट में तय करने की तैयारी है। करीब 1,500 किलोमीटर लंबा यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली को सीधे पूर्वोत्तर के प्रमुख शहर गुवाहाटी से जोड़ेगा।

यह रूट उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्यों से होकर गुजरेगी। इस कॉरिडोर के जरिए लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी जैसे कई प्रमुख शहर आपस में कनेक्ट होंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभिन्न शहरों के बीच यात्रा में लगने वाले संभावित समय की जानकारी साझा की है। 1,500 किमी लंबे इस रूट के निर्माण से लंबी दूरी का सफर मिनटों में सिमट जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहद तेज और सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Bullet Train: इसकी खासियत दिल्ली से गुवाहाटी के बीच इसकी यात्रा का समय है। प्रस्ताव के मुताबिक, बुलेट ट्रेन यह दूरी आठ घंटे से भी कम समय में तय करेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कॉरिडोर के कुछ प्रमुख रूटों के लिए संभावित यात्रा समय की जानकारी दी है। हालांकि, अभी यह परियोजना शुरुआती योजना के स्तर पर है। इसका अंतिम रूट, स्टेशन और निर्माण से जुड़ी डेडलाइन तय होना बाकी है।

करीब 1,500 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कई बड़े शहरों को शामिल करने का प्रस्ताव है।इसमें दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी जैसे शहर शामिल हैं।

इस रूट से उत्तर भारत को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत से तेज रेल कनेक्टिविटी मिल सकती है। शुरुआत में इस कॉरिडोर को सिलीगुड़ी तक ले जाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसका विस्तार गुवाहाटी तक करने का प्रस्ताव रखा गया। इससे असम के यात्रियों को भी हाई-स्पीड ट्रेन का फायदा मिल सकेगा।

सूत्रों सेे मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से साझा किए गए अनुमान के मुताबिक, दिल्ली से आगरा का सफर सिर्फ 59 मिनट में पूरा हो सकता है। वहीं, दिल्ली से कानपुर पहुंचने में करीब 1 घंटा 45 मिनट और लखनऊ पहुंचने में 2 घंटे 12 मिनट लग सकते हैं।

दिल्ली से वाराणसी की यात्रा का समय 3 घंटे 33 मिनट रहने का अनुमान है। इन शहरों के बीच अभी ट्रेन से सफर करने में इससे ज्यादा समय लग सकता है। बुलेट ट्रेन शुरू होने पर यात्रियों को काफी समय बचाने में मदद मिलेगी।

इस कॉरिडोर पर वाराणसी को भी एक अहम स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। यहां से लखनऊ तक का सफर करीब 1 घंटा 21 मिनट में पूरा हो सकता है। वहीं, वाराणसी से प्रयागराज पहुंचने में सिर्फ 33 मिनट लगने का अनुमान है। वाराणसी से पटना की दूरी करीब एक घंटे में तय की जा सकेगी। इसके अलावा, वाराणसी से आगरा पहुंचने में लगभग 2 घंटे 34 मिनट लग सकते हैं।

इस बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का विस्तार पूर्वोत्तर भारत तक करने की योजना है। अनुमान के मुताबिक, दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में करीब 6 घंटे लग सकते हैं। वहीं, दिल्ली से गुवाहाटी का सफर आठ घंटे से कम समय में पूरा होने की उम्मीद है।

अभी इन शहरों के बीच यात्रा करने में काफी लंबा समय लगता है। हाई-स्पीड रेल सेवा शुरू होने पर यात्रियों को कम समय में लंबी दूरी तय करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इससे कारोबार, पर्यटन और अलग-अलग राज्यों के बीच संपर्क को भी बढ़ावा मिल सकता है। हर स्टेशन के बीच का समय अभी तय नहीं

हालांकि, प्रस्तावित कॉरिडोर के सभी स्टेशनों के बीच यात्रा का समय अभी जारी नहीं किया गया है। यात्रियों को हर स्टेशन के बीच का सटीक समय जानने के लिए परियोजना की पूरी जानकारी आने का इंतजार करना होगा।

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर फिलहाल योजना बनाने के चरण में है। अभी इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR), अंतिम रूट, स्टेशन की जगह और निर्माण शुरू होने की समयसीमा तय नहीं हुई है। इन सभी पहलुओं पर अंतिम फैसला होने के बाद ही परियोजना की लागत और काम शुरू होने की तारीख को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इसलिए फिलहाल इसे प्रस्तावित रेल कॉरिडोर के रूप में समझना चाहिए। इसके निर्माण और संचालन से जुड़ी कई अहम जानकारियां अभी सामने आना बाकी हैं।

सरकार की योजना के अनुसार, इस रूट पर बुलेट ट्रेन नियमित अंतराल पर चलाई जा सकती है, जिससे यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही किराया भी किफायती रखने की बात कही गई है।

हालांकि, अभी टिकट की कीमत, ट्रेन की संख्या, रोजाना चलने वाली सेवाओं और उनके समय को लेकर कोई अंतिम जानकारी नहीं मिल पायी है। ये सभी फैसले परियोजना की योजना और आगे की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होंगे। हाल में तो यात्रियों को इस कॉरिडोर के पूरा होने और संचालन से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।