CBSE Board Exam 2027: इस हफ्ते आ सकती है 10वीं-12वीं की डेटशीट! 15 फरवरी से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 (CBSE Board Exam 2027) के लिए जल्द ही डेटशीट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। टाइम-टेबल की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। छात्र ध्यान रखें कि सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षाओं के लिए सीबीएसई डेटशीट अलग-अलग पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी की जाएगी।
15 फरवरी के आसपास शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं
सीबीएसई के अब तक के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड परीक्षाएं हर साल 15 फरवरी के आसपास शुरू कर दी जाती हैं। पिछले सत्र में भी परीक्षाएं इसी समयावधि में शुरू हुई थीं। मुख्य परीक्षाओं के शुरू होने से पहले दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) आयोजित की जाएंगी, जो जनवरी से फरवरी 2027 के बीच संपन्न होने की संभावना है।
सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम पहले ही जारी
बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को अपनी तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए। सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम पहले ही जारी की जा चुकी है। स्टूडेंट्स इन मॉडल पेपर्स को ध्यान में रखकर अपनी स्टडी प्लानिंग कर सकते हैं, ताकि वे परीक्षा में शानदार अंक हासिल कर सकें।
परीक्षा का समय और पैटर्न
एक ही शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं: सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली (सिंगल शिफ्ट) में किया जाता है।
परीक्षा का समय: परीक्षा का सामान्य समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (3 घंटे) रहेगा। हालांकि, कुछ विशेष विषयों के पेपर के लिए समय सीमा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (2 घंटे) निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र के अनुसार ही छात्रों को 2 घंटे या 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
डेटशीट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।