{"vars":{"id": "91925:5179"}}

दिल्ली-NCR में बारिश से प्रदूषण पर लगेगी लगाम? AQI 300 पार, केंद्र सरकार अलर्ट!

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 326 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
 

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 326 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

राजधानी के कई अन्य हिस्सों में भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' से 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है। पूरे शहर का औसत एक्यूआई 300 के पार चल रहा है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों से निकलने वाला धुआं और पराली जलाया जाना इस बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (15 नवंबर) दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से हवा में तैरते प्रदूषण के सूक्ष्म कण धुलकर जमीन पर बैठ सकते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में कुछ हद तक सुधार देखने को मिल सकता है।

हालांकि, यह राहत कुछ ही समय के लिए हो सकती है। जानकारों का कहना है कि बारिश के बाद नमी (Humidity) बढ़ने और हवा की गति धीमी रहने पर स्मॉग (Smog) की स्थिति एक बार फिर से गंभीर हो सकती है।

केंद सरकार सख्त

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण फैला रहे ऐसे सभी 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने पर्याप्त समय-सीमा दिए जाने के बाद भी न तो प्रदूषण रोधी उपकरण लगाए और न ही उसके वर्क आर्डर ही दिए हैं।