School Holiday November 2026: नवंबर में 21 दिन तक स्कूल बंद! जानें किस राज्य में कब-कब रहेंगी छुट्टियां और पूरा शेड्यूल
Diwali Chhath School Holidays: नवंबर महीने में त्योहारों के आगमन के साथ ही बैंकों के साथ-साथ स्कूलों में भी छुट्टियों की बौछार देखने को मिल रही है।
बिहार और राजस्थान में छुट्टियों का शेड्यूल:
बिहार: राज्य के स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक त्योहारों के उपलक्ष्य में छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश रहेगा।
राजस्थान: दीपावली और मिड-टर्म ब्रेक के चलते स्कूली बच्चों के लिए 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।
छुट्टियों की अवधि समाप्त होने के बाद, 16 नवंबर से सभी स्कूल दोबारा खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
,उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात में कब-कब रहेगी छुट्टियां
बिहार में लगातार 11 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी है। उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी नवंबर के दौरान अलग-अलग त्योहारों पर स्कूल बंद रहेंगे। खास बात ये है कि छठ पूजा के चलते भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी नवंबर के दौरान अलग-अलग त्योहारों पर स्कूल बंद रहेंगे। गुजरात में भी लंबी छुट्टी का शेड्यूल जारी हो चुका है। यहां भी 5 नवंबर से 25 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।
इन त्योहारों पर भी अवकाश रहेगा
नवंबर महीने में दिवाली और छठ पूजा के अलावा गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहार भी हैं। इनके उपलक्ष में भी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। हालांकि, छुट्टियों की संख्या और तारीखें संबंधित राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग होगी।