Weather Update: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं, जानें IMD का ताजा अपडेट
Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने आज (11 नवंबर) उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है।
इस आंधी-तूफान का असर पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी और समुद्री तटों से लगे राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की चेतावनी दी है, वहीं आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों के मछुआरों को समंदर में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
इन 15 राज्यों के लिए IMD अलर्ट
मौसम विभाग ने इन 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली(11 नवंबर: तेज बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज (11 नवंबर) को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज यानी 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी(11 नवंबर: आंधी का अलर्ट): अलीगढ़, मेरठ, ललितपुर, बांदा, बाराबंकी, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, इटावा, बिजनौर और गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी में आज 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आने के आसार है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (11 नवंबर: बारिश-तूफान का अलर्ट): बेगूसराय, गोपालगंज, मुंगेर, सहरसा, किशनगंज, मधुबनी, वैशाली, गया, अररिया, भागलपुर और पूर्णिया में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। राजधानी पटना में आज यानी 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
शहर अधिकतम तापमान (11 नवंबर) न्यूनतम तापमान (11 नवंबर)
दिल्ली 31°C 17°C
मुंबई 34°C 24°C
चेन्नई 31°C 24°C
कोलकाता 30°C 21°C
लखनऊ 30°C 17°C
पटना 29°C 18°C
रांची 26°C 16°C
भोपाल 29°C 16°C
जयपुर 31°C 17°C
शिमला 20°C 09°C
नैनीताल 21°C 11°C
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (11 नवंबर-तूफानी बारिश की चेतावनी): मंडला, विदिशा, देवास, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, दमोह, हरदा और जबलपुर में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी है। राजधानी भोपाल में आज यानी 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (11 नवंबर-भारी बारिश की संभावना): डूंगरपुर, उदयपुर, अजमेर, दौसा, भीलवाड़ा, अलवर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, अलवर और करौली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। जयपुर में आज यानी 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।