कुंडली में बन रहा श्री अग्रसेन धाम माता महालक्ष्मी का सिद्ध पीठ होगा
कुंडली में बन रहा श्री अग्रसेन धाम माता महालक्ष्मी का सिद्ध पीठ होगा दिल्ली (ATAL HIND) एनसीआर कुंडली में बन रहा श्री अग्रसेन धाम माता महालक्ष्मी जी के वरदान से फलीभूत मनोकामना संपूर्ण सिद्ध पीठ होगा । अटल हिन्द संवाददाता से विशेष बात करते हुए श्री अग्रसेन धाम के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष सुप्रसिद
Jul 3, 2022, 15:42 IST
कुंडली में बन रहा श्री अग्रसेन धाम माता महालक्ष्मी का सिद्ध पीठ होगा
दिल्ली (ATAL HIND)
एनसीआर कुंडली में बन रहा श्री अग्रसेन धाम माता महालक्ष्मी जी के वरदान से फलीभूत मनोकामना संपूर्ण सिद्ध पीठ होगा । अटल हिन्द संवाददाता से विशेष बात करते हुए श्री अग्रसेन धाम के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कुंडली में बन रहे महाराजा अग्रसेन जी के इस पवित्र धाम का निर्माण माता महालक्ष्मी जी के स्वयं आदेश से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उन्हें एक स्वप्न के माध्यम से माता महालक्ष्मी जी ने यह आदेश दिए हैं कि उनके श्रेष्ठ उपासक व धर्मपुत्र श्री अग्रसेन का एक विराट धाम दिल्ली या साथ लगते हुए क्षेत्र में बनाया जाए ताकि पूरी दुनिया के लोग इस पवित्र धाम के दर्शन करके महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श और सिद्धांतों से जागृत होकर राष्ट्र, धर्म व मानवता की रक्षा करने का सदैव बीड़ा उठाते रहे ।