{"vars":{"id": "91925:5179"}}

JNV Admission 2027: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं में एडमिशन का आखिरी मौका, आज ही करें फ्री अप्लाई

देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9 और 11 में एडमिशन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते हैं,
 

देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9 और 11 में एडमिशन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते हैं, वे बिना किसी देरी के आज ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

क्लास 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता

कक्षा 9 के लिए: छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच हुआ हो। इसके साथ ही छात्र का उसी जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ नवोदय विद्यालय स्थित है। छात्र का वर्तमान में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है (जो छात्र 8वीं कक्षा पहले ही उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं)।

कक्षा 11 के लिए: छात्र का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है और उनका जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए। जो छात्र पहले ही 10वीं पास कर चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।

बिना किसी शुल्क के भरें फॉर्म

अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2027 के लिए फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन फीस नहीं ली जा रही है। यानी सभी वर्गों के छात्र इसे पूरी तरह निशुल्क (Free of cost) भर सकते हैं।

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

एप्लिकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है, अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर जिस कक्षा (9वीं या 11वीं) के लिए आवेदन करना है, उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नए पोर्टल पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स (विवरण) भरकर अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

इसके बाद अपने हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और अन्य मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर दें।

फॉर्म को अच्छे से जांचने के बाद पूर्ण रूप से सबमिट कर दें।

अंत में, भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

10 अप्रैल 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।