{"vars":{"id": "91925:5179"}}

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नूतन वर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नूतन वर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नूतन वर्ष के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह नई शुरुआत सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई उम्मीदें लेकर आए।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रार्थना की कि सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, उत्साह और उमंग से परिपूर्ण रहे।