{"vars":{"id": "91925:5179"}}

IMD Weather Alert: देश के 23 राज्यों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट, देखें अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान

देश के 23 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा से लेकर आंध्र प्रदेश तक बारिश और आंधी आने की संभावना है। कई राज्यों में येलो और कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 

IMD Weather Alert: देश के 23 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा से लेकर आंध्र प्रदेश तक बारिश और आंधी आने की संभावना है। कई राज्यों में येलो और कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) ने एक-दो नहीं, बल्कि हरियाणा समेत 23 राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच देश के कई हिस्सों में आसमान से आफत बरसने वाली है।

तटीय इलाकों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से उठने वाले तूफानी झोंके और मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

आइए जानते हैं आपके शहर और राज्य में मौसम

आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के इलाकों में 2 और 3 नवंबर को भारी से 'बेहद भारी' बारिश का खतरा है। इन इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार है।

तेलंगाना और ओडिशा में 2 से 4 नवंबर के बीच ताबड़तोड़ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है दूसरी तरफ तटीय ओडिशा में 3 नवंबर को तूफान जैसे हालात बन सकते हैं।

कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु का मौसम

अब वहीं अगर बात की जाए कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु राज्यों की तो यहां 1 से 5 नवंबर के बीच में भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में 3-4 नवंबर को मूसलाधार बारिश होने वाली है और एमपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ेगी।

पूर्वोत्तर और मैदानी राज्यों का हाल

बिहार, झारखंड और बंगालके मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है (पानागढ़ में 16 सेमी बारिश दर्ज)। बिहार के बक्सर और आसपास हल्की से मध्यम बारिश होगी।

पूर्वोत्तर की 7 राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 नवंबर तक घने बादल छाए रहेंगे ओर रूक रूक कर बारिश होगी।

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क (सूखा) रहने का अनुमान है। हालांकि, वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की हल्की ठंड महसूस होगी।

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और गुजरात में भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिल्ली में दिन में हल्की धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।