Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में बंपर उछाल, 1.50 लाख के पार पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड
Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में आज बंपर उछाल देखने को मिला है। देशभर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना महंगा हुआ है। वहीं चांदी के दाम भी बढ़ गए है। शुक्रवार देर शाम दिल्ली के सराफा बाजार में (99.9 प्रतिशत शुद्ध) वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़ी। 24 कैरेट सोना उछाल के साथ 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं आज के ताजा भाव की बात करें तो देश के अलग- अलग शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1.50 लाख से 1.51 लाख रुपये के बीच बनी हुई है। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,38,800 रुपये हो गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,194.36 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1.3 प्रतिशत मजबूत हुई है।
देश के बड़े शहरों 22 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,38,310रुपये 1,50,870रुपये
मुंबई 1,38,160रुपये 1,50,720रुपये
जयपुर 1,38,310रुपये 1,50,870रुपये
भोपाल 1,38,210रुपये 1,50,770रुपये
लखनऊ 1,38,310रुपये 1,50,870रुपये
चंडीगढ़ 1,38,310रुपये 1,50,870रुपये
अहमदाबाद 1,38,210रुपये 1,50,770रुपये
चेन्नई 1,38,160रुपये 1,50,720रुपये
कोलकाता 1,38,160रुपये 1,50,720रुपये
हैदराबाद 1,38,160रुपये 1,50,720रुपये
चांदी में भी बंपर उछाल
आज 10 अक्टूबर को चांदी में भी दिल्ली सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुक्रवार देर शाम चांदी 4,500 रुपये के उछाल के साथ 2,28,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 9 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.24 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर थी। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,34,900रुपये से 2.35 लाख रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है।
वहीं शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.25% बढ़कर यानी 2766 रुपये तेजी के साथ 2,23,999 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,233 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.77 डॉलर प्रति औंस है।