Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें आज कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 8 अक्टूबर यानि आज फिर सोना सस्ता हुआ और चांदी के दामों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के कई राज्यों में एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर को जहां 24 कैरेट सोना 1.50 लाख के पार हो गया था, वहीं आज लुढ़ककर 1.49 लाख पर आ गया है।
देश में आज 8 अक्टूबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का औसत भाव लगभग ₹1,49,000 से 1,49,570रुपये के बीच बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1.37 लाख है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी का रुख है। कीमत 4,127.40 डॉलर प्रति औंस पर है।
सभी बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट
राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,240रुपये और 24 कैरेट 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले यानि 7 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,380 रुपये और 22 कैरेट 1,37,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।
मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में आज 22 कैरेट का भाव 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज 8 अक्टूबर को जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,240 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,090 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का ताजा भाव
आज 8 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.13% बढ़कर यानी 289 रुपये तेजी के साथ 2,23,850 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,561 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
8 अक्टूबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर बनी हुई है। जबकि मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलो और चेन्नई में चांदी 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.39 डॉलर प्रति औंस है।