{"vars":{"id": "91925:5179"}}

कल का मौसम: आसमान से फिर बरसेगी आफत! इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

कल का मौसम: आसमान से फिर बरसेगी आफत! इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
 

कल का मौसम: देश भर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है। इसके बावजूद मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।

इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और कल 8 अक्टूबर को कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। यहां देखें मौसम का पूर्वानुमान...

कल इन राज्यों में होगी भारी बारिश

IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 8 और 9 तारीख को उत्तराखंड में, 7 और 8 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 8 से 10 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

हिमाचल- जम्मू में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मनाली और जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण और मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

मानसून की वापसी कहां पहुंची ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों तथा तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और पीछे हटने के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है।