{"vars":{"id": "91925:5179"}}

कल का मौसम 27 नवंबर 2026: देश के 9 राज्यों में तेज बारिश आंधी का अलर्ट, हरियाणा पंजाब दिल्ली में घना कोहरा, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

कल का मौसम 27 नवंबर 2026: देश के 9 राज्यों में तेज बारिश आंधी का अलर्ट, हरियाणा पंजाब दिल्ली में घना कोहरा, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
 
Kal Ka Mausam कल का मौसम 27 नवंबर 2026: देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है। इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इधर मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी है। दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ## कहां कहां होगी बारिश ? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर को दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में तेज सतही हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ## हरियाणा पंजाब समेत उत्तर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम ? हरियाणा पंजाब समेत उत्तर भारत में बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई जगहों पर कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी कोहरे और ठंड की वजह से वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की जरुरत है। ## दिल्ली, यूपी, बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा? राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश के लिए भारी बारिश या घने कोहरे की कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है। बिहार में 27 नवंबर को बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
## हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश (27 नवंबर-घने कोहरे की चेतावनी): हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कम दृश्यता की आशंका जताई है। राज्य के लिए इस दिन भारी बारिश या बर्फबारी का प्रमुख अलर्ट नहीं है। ## उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड (27 नवंबर-मौसम शुष्क): उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम के मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान है। बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।