{"vars":{"id": "91925:5179"}}

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विश्व धरोहर में शामिल इस रूट पर 2 महीने रद्द रहेगी 10 ट्रेनें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विश्व धरोहर में शामिल इस रूट पर 2 महीने रद्द रहेगी 10 ट्रेनें
 

विश्व धरोहर में शामिल ऐतिहासिक कालका- शिमला रेलवे ट्रैक से सफर करने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए मायूसी भरी खबर सामने आई है। बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते इस ट्रैक पर भारी मात्रा में मिट्टी आ गई थी।

जिसके चलते यह ट्रैक बाधित हो गया था। अब इस ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य तेज रफ्तार से हों रहा है। उपरोक्त कार्य को बिना किसी रूकावट के जल्द पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली 10 ट्रेनों को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रद्द कर दिया है।

रद्द ट्रेनों की सूची

कालका से शिमला जाने वाली ट्रेनें: ट्रेन नंबर 52457 (कालका- शिमला)

ट्रेन नंबर 52451 (कालका- शिमला)

ट्रेन नंबर 52459 (कालका- शिमला)

ट्रेन नंबर 52455 (कालका- शिमला)

यूपी मिक्सड ट्रेन ।

: शिमला से कालका आने वाली ट्रेन नंबर 52458, 52452, 52460, 52456 व डाउन मिक्स्ड ट्रेन रद्द रहेगी।

एक ट्रेन की मिलेगी सुविधा

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए केवल एक ट्रेन का धर्मपुर (हिमाचल प्रदेश) तक संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 52453, कालका- शिमला एक्सप्रेस ट्रेन कालका की बजाय धर्मपुर से रवाना होकर शिमला की यात्रा पूरी करेगी। यानि कालका से धर्मपुर से बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 52454, शिमला- कालका शिमला से रवाना होकर धर्मपुर तक ही संचालित होगी। यानि यह ट्रेन धर्मपुर से कालका के बीच रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि अचानक इन ट्रेनों को रद्द करने के फैसले से टॉय ट्रेन के जरिए शिमला का सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी है लेकिन बहुत जल्द ट्रैक दुरस्त कर इन ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।