महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
Flight Ticket Price Hike: दीवाली और छठ पूजा से पहले हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। इंडिगो एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है, जिससे अब हवाई टिकट पहले के मुकाबले और महंगे हो जाएंगे। यह नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार और मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण हवाई ईधन यानी ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में 14% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से इंडिगो ने यह कदम उठाया है।
कितनी बढ़ीं कीमतें?
इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के लिए जेट फ्यूल सरचार्ज में 100 से 350 रुपये तक का इजाफा किया गया है। किराए में यह बढ़ोतरी यात्रा की दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी। घरेलू उड़ानों के साथ-साथ इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में भी बड़ा बदलाव किया है। हालांकि विदेश जाने वाली उड़ानों पर कितना फ्यूल सरचार्ज लगेगा, यह रूट और दूरी पर निर्भर करेगा। 6 अक्टूबर से इंडिगो से सफर करने वाले सभी यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा।