Jind news : जींद का बेटा जम्मू कश्मीर के नथा टॉप पर स्कवेडर्न लीडर के तौर पर तैनात
जींद : जींद के अमन गर्ग जम्मू कश्मीर के नथा टाप पर स्कवेडर्न लीडर के तौर पर तैनात हैं। 15 दिसंबर 2018 काे उनका कमीश्न हुआ था। पिता कृष्ण कुमार बीमा कंपनी से सहायक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मां संतोष गृहणी हैं।
अमन की छोटी बहन युशिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 33 वर्षीय अमन गर्ग ने 10वीं तक की पढ़ाई सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की थी। इसके बाद 11वीं कक्षा डीएवी स्कूल जींद व 12वीं डीएवी स्कूल कैथल से की थी। पिता के तबादले के कारण अमन गर्ग ने 12वीं कक्षा कैथल में रहकर की। इसके बाद अमन गर्ग ने आइआइटी खड़गपुर से एमएससी की थी। इसके बाद एक जनवरी 2018 में उन्होंने एयरफोर्स में फ्लाइट कैडेट के तौर पर ज्वाइन किया। सबसे पहले उनकी ड्यूटी हैदराबाद में रही।
इसके बाद असम व राजस्थान जोधपुर में तैनात रहे। इसी साल मई में वह नथा टाप में ड्यूटी दे रहे हैं। 12वीं कक्षा के बाद अमन गर्ग ने एनडीए का इंटरव्यू दिया था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद एमएससी करने के बाद इंटरव्यू क्लीयर किया और ज्वाइनिंग की। उनका इंटरव्यू देहरादून हुआ था। वहीं पिता सहायक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद एलएलबी कर रहे हैं।