{"vars":{"id": "91925:5179"}}

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला की दूसरी शादी की चर्चा, पत्रकार निधि राजदान संग तस्वीरें आईं सामने

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान के साथ निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अंगूठी की इमोजी के साथ निधि राजदान को टैग करते हुए लिखा है, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई।”
 
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान के साथ निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अंगूठी की इमोजी के साथ निधि राजदान को टैग करते हुए लिखा है, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई।”
दोनों की दूसरी शादी उमर अब्दुल्ला: यह उमर अब्दुल्ला की दूसरी शादी है। कुछ समय पहले ही उनका अपनी पहली पत्नी पायल नाथ से कानूनी रूप से तलाक हुआ था, जिसके बाद दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। 1994 में हुई पहली शादी से उनके दो बेटे (जाहिर और जमीर) हैं।
निधि राजदान: पत्रकार निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2005 में पत्रकार नीलेश मिश्रा से शादी की थी, लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और अब उमर अब्दुल्ला के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है।
कौन हैं निधि राजदान? निधि राजदान भारतीय पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कृष्ण राजदान भी एक वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हैं। शिक्षा और करियर: दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आईआईएमसी (IIMC) से पत्रकारिता की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने एनडीटीवी (NDTV) ज्वाइन किया और लगातार 21 वर्षों तक वहां अपनी सेवाएं दीं। चर्चा में रहीं: साल 2020 में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी मिलने का दावा करते हुए एनडीटीवी से इस्तीफा दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि वह एक ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ की इस नई शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं।