PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2000 ?
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। देशभर के करोड़ो किसानों के खाते में जल्द ही सरकार 2-2 हजार रूपये भेजेगी।
कब आएगी 24वीं किस्त ?
पीएम किसान योजना की किस्तें हर 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। यानि साल में 3 बार किसानों के खातों में सरकार 2-2 हजार रुपये भेजती है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी, इसलिए 24वीं किस्त अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये काम नहीं करवाया तो अटक जाएगी 24वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त रुकने की सबसे बड़ी वजह ई-केवाईसी है। दरअसल, योजना को लेकर सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है और कहा है कि बिना ई-केवाईसी के किसी भी किसान को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कुछ और जरूरी काम है, जिन्हें आपने समय पर नहीं करवाया तो आपकी 24वीं किस्त अटक जाएगी और 2 हजार रुपये खाते में नहीं आएंगे।
e-KYC पूरा करें: pmkisan.gov.in पर जाकर आधार OTP या अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर से बायोमेट्रिक/फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा e-KYC पूरा करें।
भू-सत्यापन (Land Seeding): अपने भूमि के रिकॉर्ड्स (खतौनी) का सत्यापन कृषि विभाग में दर्ज कराएं।
आधार और बैंक खाता लिंकिंग (DBT Active): सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और उसमें Direct Benefit Transfer (DBT/NPCI Seeding) चालू हो।
बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) कैसे चेक करें?
अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो बेनेफिशियरी स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि कई बार कुछ कारणों की वजह से योजना की लिस्ट से नाम हट सकता है और सरकार की ओर से दिए जाने वाले 2,000 रुपये किसानों के खातों में नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में आप इस तरीके से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।"
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Farmers Corner' सेक्शन के अंतर्गत 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें।
- इसमें देखें कि e-KYC Status, Land Seeding, और Aadhaar Bank Seeding के सामने "Yes" लिखा हुआ है या नहीं ?