{"vars":{"id": "91925:5179"}}

राजस्थान में चक्रवात 'अकवान' का दिखेगा असर, जाने विभाग की ताजा अपडेट 

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। जिसके चलते प्रदेश में प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है।
 

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। जिसके चलते प्रदेश में प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात के असर से कोटा संभाग का मौसम बदलने की संभावना है। यहां हल्के बादल छा सकते हैं।

विभाग की जानकारी के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के असर से बीकानेर संभाग के अलावा शेखावाटी के एरिया में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। बीते 24 घंटे में मौसम साफ रहा और तेज धूप रही।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीकानेर, अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, फलोदी, सीकर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 30​ डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा।

चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इसका सीधा असर 8 राज्यों में दिखेगा। राजस्थान में इसका सीधा प्रभाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है। जबकि कोटा संभाग में चक्रवात के असर से अगले सप्ताह मौसम में बदलाव हो सकता है।

कल बुधवार को सीकर के पास फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।