पिता का सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाया दूल्हा, झुंझुनूं में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय!
शादी के बाद दुल्हन की विदाई तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन जब दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने ससुराल पहुंचे, तो नजारा बेहद खास हो जाता है। झुंझुनूं जिले के ढंढारिया गांव में कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पिता के सपने को उनके बेटे ने अपनी शादी में अनोखे अंदाज में पूरा किया। जब दुल्हन निकिता कुलहरी हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की यह भव्य एंट्री हर किसी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गई।
ग्रामीणों में दुल्हन को देखने की उत्सुकता
जानकारी की पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया गांव निवासी अभिनव पूनिया की शादी चूरू जिले के बिंजूसर निवासी निकिता कुलहरी के साथ हुई। के बाद 11 नवंबर को अभिनव अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचे. हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होते ही ग्रामीणों में दुल्हन को देखने की उत्सुकता दिखाई दी।लोगों ने नव दंपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस खास पल को अपने कैमरों में कैद किया।
पिता के सपने को किया पूरा
अभिनव पूनिया ने बताया कि बीएससी करने के बाद उन्होंने मर्चेंट नेवी जॉइन की थी। दिसंबर 2025 को निकिता के साथ उनकी सगाई हुई थी।सगाई के बाद से ही उनका और उनके पिता राजेश पूनिया का सपना था कि शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लाया जाए. इसी सपने को शादी के मौके पर साकार किया गया।
अभिनव के पिता राजेश पूनिया वर्ष 2008 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।वर्तमान में वे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की टेक्निकल विंग में कार्यरत हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं. वहीं, दुल्हन निकिता बीएससी नर्सिंग तक पढ़ी हैं।उनके माता-पिता शिक्षक हैं।
हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंड्रेला पुलिस मौके पर मौजूद रही। लानी से दमकल टीम भी पहुंची. पिता के सपने को पूरा कर अभिनव ने अपनी शादी के इस खास पल को परिवार और पूरे गांव के लिए यादगार बना दिया।