{"vars":{"id": "91925:5179"}}

राजस्थान के कोटा में 1507 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट, 3200 मीटर लंबा होगा रनवे

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत और विकास की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार कोटा-बूंदी के शंभूपुरा में 1,507 करोड़ रुपये की लागत से एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनायी जा रही है। इस परियोजना को अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का समय तय किया गया है।
 

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत और विकास की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार कोटा-बूंदी के शंभूपुरा में 1,507 करोड़ रुपये की लागत से एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनायी जा रही है। इस परियोजना को अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का समय तय किया गया है।

इस नए एयरपोर्ट के निर्माण से कोटा और बूंदी समेत आसपास के कई जिलों के निवासियों को सीधी हवाई सेवा की सुविधा मिल पाएगी। हालिया समय में एयरपोर्ट की चारदीवारी का काम अंतिम चरण में है। चारदीवारी का काम पूरा होते ही रनवे, टर्मिनल भवन और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एयरपोर्ट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यहां से घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं का संचालन भी किया जा सके।

440 हेक्टेयर जमीन पर एयरपोर्ट हो रहा है तैयार

कोटा-बूंदी के शंभूपुरा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च 2026 को किया था। इसका निर्माण करीब 440 हेक्टेयर यानी लगभग 1,088 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। वहीं एयरपोर्ट के लिए बड़े क्षेत्र का चुनाव इस तरह किया गया है कि भविष्य में यात्रियों की संख्या और जरूरतों के अनुसार इसका विस्तार करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। इस पूरी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 1,507 करोड़ रुपये का बजट की मंजूरी दी है। फिलहाल चहारदीवारी का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद रनवे, टर्मिनल भवन और एयरपोर्ट से जुड़ी दूसरी आधारभूत सुविधाओं का काम तेजी से शुरू हो जाएगा।

3,200 मीटर लंबा रनवे, दिन-रात संचालित होंगी उड़ानें

शंभूपुरा एयरपोर्ट का डिजाइन आधुनिक विमानन सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यहां 3,200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। इसे इस तरह बनाया जा रहा है कि दिन और रात दोनों समय विमानों का संचालन आसानी से किया जा सकें।

इस सुविधा से एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अधिक आसान होगा। परियोजना के मद्देनजर भविष्य में घरेलू उड़ानों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे हाड़ौती क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा के लिए दूसरे शहरों पर डिपेंड़ नहीं रहना पड़ेगा।

20 हजार वर्ग मीटर में बनेगा आधुनिक टर्मिनल भवन

साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट परिसर में 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आधुनिक टर्मिनल भवन तैयार किया जाएगा। इसमें यात्रियों के आगमन, प्रस्थान और प्रतीक्षा के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। टर्मिनल भवन को यात्रियों की आवाजाही और सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट की अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ इसका निर्माण भी परियोजना के अगले चरण का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।