{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Expressway Update: रायपुर-रांची-धनबाद का सफर होगा सुपरफास्ट, 707 KM की दूरी अब सिर्फ 9 घंटे में, 5 राज्यों को मिलेगा बड़ा फायदा

रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे खनिज संपदा से समृद्ध दो राज्यों को आपस में जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण रोड प्रोजेक्ट है। भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे इस इकोनॉमिक कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच एक हाईस्पीड रूट तैयार होगा,
 

रायपुर/रांची: रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे खनिज संपदा से समृद्ध दो राज्यों को आपस में जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण रोड प्रोजेक्ट है। भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे इस इकोनॉमिक कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच एक हाईस्पीड रूट तैयार होगा, जिससे दोनों राज्यों के कोयला, स्टील और प्रमुख औद्योगिक बेल्ट (इंडस्ट्रियल बेल्ट) को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी। लगभग 15,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 707 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 4 लेन और कुछ हिस्सों में 6 लेन का होगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बिलासपुर रूट को 6 लेन में बदला

रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे का रूट मैप

अभी रायपुर से धनबाद की दूरी 750 किमी है। जिसको तय करने में 16-17 घंटे लगते है। लेकिन रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे रूट के बाद यह समय घटकर सिर्फ 9 घंटे रह जाएगा। रायपुर से रांची की दूरी 30 किमी तक घटेगी और 7 घंटे में सफर होगा.इसमें छत्तीसगढ़ के छह जिले रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, पत्थलगांव, कुनकुरी और जशपुर जुड़ेंगे। जबकि झारखंड के चार जिले गुमला, रांची, बोकारो और धनबाद कनेक्ट होंगे। ये हाईस्पीड एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच 7 अलग-अलग सेक्शन में बांटकर बनाया जा रहा है।

रायपुर-रांची-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर एक नजर में

छत्तीसगढ़ में 384 किमी

झारखंड में 323 किमी

रायपुर से धनबाद: 16 घंटे से घटकर 8–9 घंटे

रायपुर से रांची: 14 घंटे की जगह 7 घंटे

स्पीड लिमिट:100 किमी प्रति घंटा

लाभ: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल

रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे 7 सेक्शन में बंटा

रायपुर-बिलासपुर (127 किमी)- ये पहले से मौजूद एक्सप्रेसवे को 6 लेन में बदला जा रहा

बिलासपुर-उरगा (70 किमी): पूरी तरह नया ग्रीनफील्ड 4 लेन एक्सप्रेसवे

उरगा-पत्थलगांव (86 किमी): कोरबा जिले के उरगा से पत्थलगांव को जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड रूट.छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाके कनेक्ट होंगे

पत्थलगांव-गुमला (झारखंड बॉर्डर): झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच ये छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से झारखंड बॉर्ड तक पहाड़ी-जंगलों वाला कॉरिडोर.

गुमला-रांची (63 किमी): इस रूट का पालमा-गुमला सेक्शन खुल चुका है, जो के बीच व्यापार को सुगम बना रहा है।

रांची-बोकारो (60 किमी): ओरमांझी-गोला-जैनामोड़ सेक्शन भी लगभग पूरा. रांची से बोकारो की यात्रा ढाई घंटे की जगह 1 घंटे 15 मिनट में

बोकारो-धनबाद: इस एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा देश की कोयला राजधानी धनबाद तक कनेक्ट करेगा.

हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों से गुजरेगा रास्ता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरह रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे कई घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से गुजरेगा। जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए खास अंडरपास बनाए गए हैं। जैसे रांची-बोकारो सेक्शन में ही 5 स्पेशल वन्यजीव रूट बने हैं। सिर्फ छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव-झारखंड बॉर्डर (NH-43) में ही लगभग 382 ऐसे पुल-फ्लाईओवर, अंडरपास और एलिवेटेड रोड शामिल हैं.सात अलग-अलग हिस्सों में बनने से से 707 किमी का इकोनॉमिक कॉरिडोर 2027 के मध्य तक पूरा हो जाएगा।

औद्योगिक इलाकों की रीढ़ बनेगा

रायपुर-रांची-धनबाद एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कोरबा को झारखंड के रांची, बोकारो और धनबाद जैसे स्टील, पावर और कोल प्लांट वाले औद्योगिक शहरों से इंटरकनेक्ट करेगा। इससे कोयला, सीमेंट और लौह अयस्क की ढुलाई काफी सस्ती और आसान हो जाएगी। छत्तीसगढ़ के जशपुर और झारखंड के गुमला जिले की सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी मजबूत होगी. आदिवासी बहुल इलाकों में एजुकेशन-मेडिकल और इंडस्ट्रियल हब विकसित होंगे।