{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 23 की उम्र में बिना कोचिंग HCS में हासिल की 5 वीं रैंक

हिसार की बेटी छवि सरदाना ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त की है। 385.8 अंक हासिल कर हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के लिए चयनित हुईं छवि की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
 

हिसार। हिसार की बेटी छवि सरदाना ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त की है। 385.8 अंक हासिल कर हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के लिए चयनित हुईं छवि की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छवि सरदाना के पिता चिराग सरदाना पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का काम कर रहे हैं, जबकि उनकी माता सुमन सरदाना गृहिणी हैं। छवि ने पटियाला स्थित लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।

छवि की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि ने साबित किया है कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

छवि सरदाना की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।