Aaj Ka Mousam 29 November 2026: आज देश के 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, देखें हरियाणा पंजाब दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 29 November 2026: आज 29 नवंबर 2026 रविवार को देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। एक तरफ जहां पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है वहीं उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ चुका है। उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार में ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देशभर में 29 नवंबर को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह समेत 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबार में 29 नवंबर को तेज हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
दक्षिण भारत में रविवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, यानम, रायलसीमा, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। लक्षद्वीप में 28 और 29 नवंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। यहां 29 नवंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 28 और 29 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 30 नवंबर तक सुबह के वक्त घना कोहरा बने रहने का अनुमान जताया है। Aaj Ka Mousam
बिहार में रविवार को बारिश, आंधी या बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है। IMD के पूर्वानुमान में बिहार के लिए अगले कुछ दिनों के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव का जिक्र नहीं किया गया है। राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना भी नहीं जताई गई है।
दिल्ली में 29 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। शाम और रात के समय फिर से हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी। 30 नवंबर को भी आसमान साफ रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई है। इसके तहत राजस्थान में बारिश, आंधी या ओलावृष्टि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
हिमाचल प्रदेश में 29 नवंबर को बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। यह स्थिति 3 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। हालांकि, 4 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।