Kal Ka Mausam: हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी समेत 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, देखें कल कहां कहां होगी बारिश ?
Kal Ka Mausam 30 November 2026: देश के कई राज्यों में अब शीतलहर और कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में ठंड ने अभी से अपना रिकॉर्ड तोड़ना शुरु कर दिया है वहीं देश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे की चादर ने लोगों को लपेटना शुरु कर दिया है।
दिल्ली, हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं हरियाणा के भी ज्यादातर हिस्सों में कल कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी कोहरा रहने की संभावना जताई है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 1 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।
बिहार और झारखंड में कल का मौसम
बिहार और झारखंड में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास ज्यादा होगा।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम ?
राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में कल मौसम शुष्क रहेगा। रेगिस्तानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें काफी ठंडी होने लगी हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी कल मौसम बिल्कुल शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ता मध्य भारत के मौसम में कोई विशेष बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।