{"vars":{"id": "91925:5179"}}

169 करोड़ की लागत से बनेगा 15 KM लंबा बाईपास! एक साल में होगा तैयार, हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत

दक्षिणी बाईपास निर्माण का काम में तेजी आने लगी है। बारिश का दौर थमने के बाद निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। 169 करोड़ रुपये से बन रहे 15 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण एक साल में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
 

भोगांव (मैनपुरी)। दक्षिणी बाईपास निर्माण का काम में तेजी आने लगी है। बारिश का दौर थमने के बाद निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। 169 करोड़ रुपये से बन रहे 15 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण एक साल में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के चलते पहले जमीन पर मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। बता दें कि भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर लगातार यातायात बढ़ने के चलते स्थानीय जनप्रतिनिधियों को परेशानी होने लगी थी। जिसके चले इस पहल पर नए बाइपास के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। बाईपास के लिए जून में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था

15 किलोमीटर लंबा बाईपास, 169 करोड़ रुपये है बजट

लखनऊ की राज लक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी बाईपास निर्माण कर रही है। पहले पैकेज में 15.150 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए मानसून के चलते काम बीच में ही रुक गया था। बारिश का दौर थमते ही अब दोबारा काम शुरू किया जा रहा इस पैकेज में भोगांव तहसील क्षेत्र के नौ गांवों की जमीन पर काम शुरू किया गया है। आपको जानकारी दें दें कि कार्यदायी संस्था के विशेषज्ञों द्वारा दोबारा काम शुरू कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जकी अहमद खान, जेई मुकेश यादव ने टीम के साथ काम का जायजा लिया।

ईशन नदी पर बनेगा पुल

पहले पैकेज में बाईपास के निर्माण पर 169 करोड़ का बजट खर्च होगा। 10 मीटर चौड़ाई की सड़क पर गांव दिवन्नपुर चौधरी के पास ईशन नदी पर बड़ा पुल बनना है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की आगरा इकाई ने पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। बिजली पोल हटाने के लिए विभागीय कार्रवाई भी तेजी से शुरू कर दी गई है।