{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Festival Special Train: वाराणसी से चलेंगी अमृतसर-LTT स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

वाराणसी। छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी के रास्ते अमृतसर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को गाड़ी संख्या-04671 स्पेशल ट्रेन सहरसा से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर रात 9:25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी और यहां से अमृतसर के लिए रवाना होगी।
 
इसी तरह, 23 नवंबर को गाड़ी संख्या-05217 स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से सुबह 8:40 बजे चलकर शाम 5:40 बजे वाराणसी कैंट आएगी, जहां ठहराव के बाद यह लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी यात्रा में 25 नवंबर को गाड़ी संख्या-05218 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:30 बजे कैंट पहुंचेगी और यहां से छूटकर मुजफ्फरपुर जाएगी।