Govt Holidays Calendar 2027: सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, देखिए 2027 में कितनी होगी छुट्टियां ?
Govt Holidays Calendar 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के वर्ष यानी 2027 में सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाशों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को योगी सरकार ने वर्ष 2027 की छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया, जिसमें तीन नए सार्वजनिक अवकाश जोड़े गए हैं। चुनावी साल में सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, जो इससे पहले निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में शामिल थे।
नए कैलेंडर के अनुसार, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले सरकारी दफ्तरों में होली पर लगातार चार दिन और दीपावली पर तीन दिन की एक साथ छुट्टी मिलेगी। साल 2027 में 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 23 मार्च (मंगलवार) को रंग खेला जाएगा, जिससे शनिवार और रविवार को मिलाकर कर्मचारियों को चार दिन का अवकाश प्राप्त होगा।
इसी तरह, 29 अक्टूबर 2027 (शुक्रवार) को दीपावली और 30 अक्टूबर (शनिवार) को गोवर्धन पूजा पड़ने के कारण रविवार समेत कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। कैलेंडर के मुताबिक, अगले वर्ष सरकारी कर्मचारियों को कुल 26 सार्वजनिक अवकाश, 27 निर्बंधित अवकाश और कार्यकारी आदेशों के तहत दो अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। हालांकि, इनमें से चार सार्वजनिक अवकाश रविवार और छह शनिवार के दिन पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में कुछ निराशा भी है, क्योंकि यदि ये छुट्टियां सप्ताहांत के आसपास होतीं तो उन्हें और लंबे अवकाश का लाभ मिल सकता था।
शनिवार और रविवार को
कई सार्वजनिक अवकाश
संत रविदास जयंती (20 फरवरी), महाशिवरात्रि (6 मार्च), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर), विजयदशमी (9 अक्तूबर), गोवर्धन पूजा (30 अक्तूबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर) की छुट्टियां शनिवार को हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), भैयादूज (31 अक्तूबर), गुरु नानक जयंती (14 नवंबर) और हजरत अली का जन्म दिवस (12 दिसंबर) पर अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं।
पांच दिन वाले वीक पर यह नियम भी लागू
कैलेंडर जारी करते हुए कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों और अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित अवकाश और जिला अधिकारियों द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होंगे।
संक्रांति, संत रविदास जयंती और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश
सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बीते साल जारी हुए सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में ये सभी अवकाश निर्बंधित अवकाश थीं। अगले साल चुनाव के लिहाज से इन अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं। मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व है। सूर्य के राशि परिवर्तन से जुड़े पर्व में हिंदू आस्था रखते हैं। वहीं, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती में हिंदुओं, विशेष तौर पर दलित वर्ग की बड़ी आस्था है।
कार्यकारी आदेशों में 15 जनवरी (गुरु गोबिंद सिंह जयंती) और 24 नवंबर (गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस) पर पांच दिवसीय दफ्तरों को छोड़कर छुट्टी रहेगी। 1 अप्रैल 2027 को वार्षिक लेखाबंदी के कारण केवल बैंक, कोषागार और उपकोषागार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अपने स्तर से तीन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकेंगे।
प्रमुख सार्वजनिक अवकाश
जनवरी
14 जनवरी गुरुवार मकर संक्रांति जनवरी
26 जनवरी मंगलवार गणतंत्र दिवस
फरवरी
20 फरवरी शनिवार संत रविदास जयंती
मार्च
06 मार्च शनिवार महाशिवरात्रि
10 मार्च बुधवार ईद-उल-फितर (चांद के अनुसार)
22 मार्च सोमवार होलिका दहन
23 मार्च मंगलवार होली
26 मार्च शुक्रवार गुड फ्राइडे
अप्रैल
14 अप्रैल बुधवार डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
15 अप्रैल गुरुवार रामनवमी (संभावित)
19 अप्रैल सोमवार महावीर जयंती (संभावित)
मई
17 मई सोमवार ईदुज्जुहा (बकरीद)
20 मई गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा
जून
16 जून बुधवारमोहर्रम
अगस्त
15 अगस्त रविवार स्वतंत्रता दिवस एवं ईद-ए-मिलाद (बारावफात)
17 अगस्त मंगलवार रक्षाबंधन
24 अगस्त मंगलवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
अक्टूबर
2 अक्टूबर शनिवार महात्मा गांधी जयंती
9 अक्टूबर शनिवार विजयदशमी (दशहरा)
15 अक्टूबर शुक्रवार महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर शुक्रवार दीपावली
30 अक्टूबर शनिवार गोवर्धन पूजा
31 अक्टूबर रविवार भैयादूज
नवंबर
14 नवंबर रविवार गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा
दिसंबर
12 दिसंबर रविवार हजरत अली का जन्म दिवस
25 दिसंबर शनिवार क्रिसमस डे
प्रमुख निर्बन्धित अवकाश (Restricted Holidays)
1 जनवरी (नववर्ष दिवस)
24 जनवरी (शब-ए-बरात व जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती)
11 फरवरी (बसंत पंचमी)
5 मार्च (जमात-उल-विदा)
8 मई (परशुराम जयंती)
9 मई (महाराणा प्रताप जयंती)
25 जुलाई (हरितालिका तीज)
17 सितंबर (विश्वकर्मा पूजा)
4 नवंबर (छठ पूजा)
16 नवंबर (वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस)
23 दिसंबर (चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस)