{"vars":{"id": "91925:5179"}}

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 371 करोड़ की लागत से बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, C-130 विमान भी भर सकेंगे उड़ान

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूती देने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा मेरठ में किला रोड स्थित मिलिट्री फार्म की 900 एकड़ जमीन पर देश के पहले मानव रहित विमान (UAV) व ड्रोन रनवे का निर्माण किया जाएगा।
 

मेरठ। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूती देने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा मेरठ में किला रोड स्थित मिलिट्री फार्म की 900 एकड़ जमीन पर देश के पहले मानव रहित विमान (UAV) व ड्रोन रनवे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 2,110 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा, जो न केवल ड्रोन संचालन बल्कि C-295 और C-130 जैसे मध्यम श्रेणी के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमानों की लैंडिंग कराने में भी पूरी तरह सक्षम होगा।

वहीं इस एयरबेस पर विमानों और ड्रोन को सुरक्षित रखने के लिए 60 मीटर चौड़े और 50 मीटर लंबे 2 विशाल हैंगर भी बनाया जाएगा। 'प्रोजेक्ट शिवालिक' के तहत बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम) चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा 371.15 करोड़ रुपये का टेंडर पास कर दिया गया है, जिसके लिए 18 नवंबर तक बोलियां रखी की गई हैं।

आपको जानकारी दें दे कि इस रनवे के लिए किला रोड परमिलिट्री फार्म की 900 एकड़ जमीन चुनी गई है। वहीं इस जमीन पर प्रशिक्षण होता था। साथ ही बता दें कि मेरठ छावनी में मिलिट्री फार्म की स्थापना वर्ष 1908 में हुई थी।

डीपीआर मंजूर होने के बाद 18 माह में निर्माण कार्य होगा पूरा

वहीं 20 जुलाई 2017 को मिलिट्री फार्म बंद हो गया। मेरठ छावनी में मिलिट्री फार्म मवाना रोड से किला रोड तक फैला है। बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम) चंडीगढ़ कार्यालय स्तर से जारी टैंडर की के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए टैंडर डाले।

पहले अंतिम तिथि 25 सितंबर थी जिसे बढ़ाकर 18 नवंबर कर दिया गया है। 19 नवंबर को प्रात 11 बजे बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम) चंडीगढ़ आफिस में टैंडर खोला जाएगा। इस टैंडर के लिए संबंधित एजेंसी के पास एयरफील्ड या डिफेंस से जुड़े कामों का अनुभव हो और जो सेना की देखरेख में प्रोग्राम चलाने में सक्षम हो।

वहीं सात महीने में चयनित कार्यदायी एजेंसी को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करनी होगी। डीपीआर मंजूर होने के बाद 18 महीने में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। साथ ही 24 महीने डिफेक्ट लायबिलिटी और बाकी के 36 महीने रखरखाव और निगरानी के लिए तय किये गए हैं।