{"vars":{"id": "91925:5179"}}

यूपी में नए एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज, 16,500 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें गांवों की लिस्ट

यूपी में नए एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज, 16,500 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें गांवों की लिस्ट
 

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। गाजीपुर के हैदरिया से लखनऊ जाने वाले 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को विंध्य एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्पर बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए किसानों को अगले महीने से जमीन का मुआवजा मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री यानी बैनामा प्रक्रिया शुरू होगी।

शासन की ओर से परियोजना के लिए धनराशि यूपीडा (UPEIDA) को जारी कर दी गई है। बजट उपलब्ध होने के बाद अब किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इस स्पर एक्सप्रेसवे का निर्माण गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद, जमानियां और सेवराई तहसील के 49 गांवों से होकर किया जाएगा।

16,500 किसानों की 503 हेक्टेयर से अधिक जमीन होगी अधिग्रहित

विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्पर परियोजना के तहत करीब 16,500 किसानों की 503 हेक्टेयर से अधिक जमीन अधिग्रहित की जाएगी। परियोजना के लिए गंगा नदी पर पुल का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र में आवागमन को गति मिलेगी।

सीआरओ सुनील कुमार त्रिवेदी के अनुसार, यूपीडा से धनराशि जारी होने के बाद किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन 49 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

मुहम्मदाबाद तहसील के गांव

  1. शेरपुर
  2. हैदरिया
  3. फखनपुरा
  4. फिरोजपुर

सेवराई तहसील के गांव

  1. गहमर
  2. रसुलपुर मु. बारा
  3. पटखौलिया ता. गहमर
  4. हरनाथपुर
  5. मनिहर खुर्द
  6. सुल्तानपुर
  7. मनिहर कला
  8. उचितपुर
  9. अकबरपुर
  10. मलिकपुर
  11. सायर
  12. मनियां
  13. रामपुर कनवा
  14. बकसड़ा
  15. मिश्रवलिया
  16. गोड़सरा
  17. उसिया
  18. अरंगी
  19. निरहू का पुरा
  20. शाहोपुर ता. बारा
  21. बारा
  22. सेवराई
  23. सरैला

जमानियां तहसील के गांव

  1. गड़वा उर्फ प्रहलादपुर
  2. पांडेयपुर
  3. सेंदुरा
  4. ताजपुर ता. गायघाट
  5. रामपुर फफुआव
  6. तारनबाध
  7. कोनहरा
  8. परमेश्वरपुर उर्फ बहादुर
  9. ख्रगीसपुर उर्फ भैरोपुर
  10. जबुरना
  11. गहरपुरा
  12. अभईपुरा
  13. रजयाबांध
  14. जलालपुर उर्फ बभनपुरा
  15. अलीपुर उर्फ अहिमनपुर
  16. खड़ैचा
  17. चौधरीपुर
  18. बेनीपुर
  19. नरसिंह ता. गायघाट
  20. मिर्चा

कई बड़े मार्गों से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे

विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्पर बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड मार्ग और वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन समेत कई प्रमुख सड़क मार्गों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस परियोजना से पूर्वी उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क मजबूत होने के साथ यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भी लाभ मिलेगा।

एक्सप्रेसवे के निर्माण से लखनऊ, पटना, कोलकाता और दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को मीरजापुर के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे की ओर बेहतर संपर्क मिल सकेगा। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार रूट की तरफ आवाजाही भी आसान बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में यात्रा का समय कम होने, व्यापार और परिवहन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

##