{"vars":{"id": "91925:5179"}}

UP Pension Yojana: योगी सरकार का बड़ा तोहफा! तीन सामाजिक पेंशन योजनाओं की राशि बढ़ाने की तैयारी, जानें किसे मिलेगा लाभ

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार तीन प्रमुख सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा करने जा रहे है।
 

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार तीन प्रमुख सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा करने जा रहे है। प्रस्ताव के मुताबिक, फिलहाल लाभार्थियों को हर महीने मिलने वाली पेंशन की रकम 1,000 रुपये है जो कि अब बढ़ाकर 1,500 रुपये किए जानें पर विचार कर रहे है। वहीं इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिलने की खबर भी मिल रही है। वहीं अगर इसे कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो प्रदेश के 1.21 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है। हालांकि, अभी इसे लागू होने का अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता।

अगर इस पर मंजूरी मिलती है तो प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अधिक मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीं इस हिसाब से वार्षिक पेंशन की राशि 12,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो जाएगी। यानी प्रत्येक लाभार्थी को एक साल में 6,000 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। सरकार का ये कदम इस बढ़ती महंगाई के बीच उन परिवारों के लिए मददगार साबित हो सकती है, जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सरकारी पेंशन पर पूरी तरह से निर्भर हैं । साथ ही आपको बताते चलें कि बढ़ी हुई राशि का भुगतान कब से शुरू होगा, यह अभी कैबिनेट की मंजूरी और बजट में धनराशि के प्रावधान पर डिपेंड करता है।

इन लोगों को मिलेगा पेंशन बढ़ोतरी का लाभ

इस प्रस्ताव के दायरे में वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थी आते हैं। हालिया रिपोर्टों की मानें तो प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या 67 लाख से ज्यादा है। वहीं, निराश्रित महिला पेंशन योजना से करीब 42 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या भी 12 लाख से ज्यादा बताई गई है। इन तीनों योजनाओं को मिलाकर लाभार्थियों की कुल संख्या 1.21 करोड़ से अधिक हो जाती है। प्रस्ताव लागू होने पर इन सभी श्रेणियों के पात्र लोगों को काफी सुकून भरी राहत मिल सकती है।