Vande Bharat Sleeper Fare: दिल्ली-वाराणसी और मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर ट्रेन का किराया कितना? जानें 3AC, 2AC और 1AC के टिकट की कीमत
Vande Bharat Sleeper Fare: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू कर दी हैं। दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत 31 अक्टूबर को की गई, वहीं 1 नवंबर को मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाई गई। रात भर का सफर करने वाले लोगों के लिए ये दोनों प्रीमियम ट्रेनें बेहद आरामदायक रहेंगी और इनसे समय की भी बचत होगी। इन दोनों ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। दिवाली के मौके पर इन सेवाओं के शुरू होने से त्योहार पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
थर्ड एसी (3AC) किराया- 1,819.20 रुपये
सेकंड एसी (2AC) किराया- 2,349.80 रुपये
फर्स्ट एसी (1AC) किराया- 2,880.40 रुपये
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
थर्ड एसी (3AC) किराया- 2810 रुपये
सेकंड एसी (2AC) किराया- 3630 रुपये
फर्स्ट एसी (1AC) किराया- 4450 रुपये
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराये में काफी फर्क है। मुंबई-बेंगलुरु ट्रेन के 3AC का किराया दिल्ली-वाराणसी ट्रेन के 1AC के किराये के बराबर है। वहीं दोनों की ट्रेनों के सफर की दूरी में काफी अंतर है इसलिए किराये में काफी फर्क है।
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी नई दिल्ली से रात 09:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। यह ट्रेन हफ्ते में शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलायी जाएगी। ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वापसी में वाराणसी से रात 08:50 बजे चलकर अगली सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन सफर पर रहेगी।
27651/27652 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रात 08:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 2 नवंबर से नियमित रुप से शुरू होगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 07:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होगी और सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी।