{"vars":{"id": "91925:5179"}}

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा! श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत से मचा हड़कंप

ऋषिकेश। ऋषिकेश में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की एक बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की एक बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री घायल हुए हैं। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने जानकारी दी कि गूलर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि 32 सीटर इस बस में कुल 30 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है, वहीं सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की सूची-

1- मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

2- राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

3- अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

4- प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

5- अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

6- बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

7- आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

8- नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

9- राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

10- जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

11- पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

12- संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।

13- वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।