{"vars":{"id": "91925:5179"}}

IAS IPS Transfer: 12 IAS, 17 IPS समेत 34 अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

उत्तराखंड के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में 25 नवंबर की देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत कुल 34 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
 

देहरादून: उत्तराखंड के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में 25 नवंबर की देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत कुल 34 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस फेरबदल में एक ओर छह प्रमुख जिलों की कानून-व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कप्तानों समेत 17 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं सचिवालय स्तर पर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर उसकी सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं।

आबकारी, खनन और वित्त में बड़ा उलटफेर, कई सचिवों के महकमे बदल गए हैं. इसमें-

लालरिन लियना फैनई (IAS): मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अब प्रमुख सचिव आबकारी विभाग भी संभालेंगे

दिलीप जावलकर (IAS): इन्हें सचिव वित्त विभाग के अहम पदभार से अवमुक्त किया गया है।

डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS): आवास व राज्य संपत्ति के साथ अब सचिव औद्योगिक विकास (खनन) व महानिदेशक खनन का जिम्मा मिला।

बृजेश कुमार संत (IAS): खनन व आबकारी से हटाकर सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाए गए. वहीं, आईपीएस अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण के दायित्व से मुक्त कर दिया गया।

रंजना राजगुरू (IAS): आयुष विभाग से हटाकर सचिव नियोजन विभाग की कमान दी गई, जबकि डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को तकनीकी शिक्षा से हटाकर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया।

युगल किशोर पंत (IAS): संस्कृति के साथ अब सचिव तकनीकी शिक्षा का कार्यभार भी देखेंगे।

क्र० सं० अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती

  1. लालरिन लियना फैनई,IAS-1997 प्रमुख सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अध्यक्ष-उत्तराखण्ड परिवहन निगम, आयुक्त-कृषि उत्पादन – प्रमुख सचिव-आबकारी विभाग
  2. दिलीप जावलकर,IAS-2003 सचिव-वित्त, निर्वाचन, जलागम, मुख्य परियोजना निदेशक-जलागम सचिव-वित्त विभाग –
  3. डा० रंजीत कुमार सिन्हा,IAS-2005 सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग
  4. बृजेश कुमार संत,IAS-2006 सचिव-औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी, महानिदेशक-खनन सचिव, औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी, महानिदेशक-खनन सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
  5. डॉ० आर० राजेश कुमार,IAS-2007 सचिव-आवास, राज्य सम्पत्ति विभाग, आयुक्त-आवास, मुख्य प्रशासक-उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण – सचिव-औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक-खनन
  6. युगल किशोर पंत,IAS-2009 सचिव-संस्कृति, सचिवालय प्रशासन विभाग, महानिदेशक-संस्कृति – सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग
  7. रंजना राजगुरू,IAS-2010 सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, आयुक्त एवं सचिव-राजस्व परिषद, संचालक-चकबन्दी, उत्तराखण्ड सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग सचिव, नियोजन विभाग
  8. अमित सिन्हा,IPS-1997 विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण –
  9. रीना जोशी,IAS-2013 अपर सचिव श्री राज्यपाल, परिवहन विभाग, प्रबन्ध निदेशक-उत्तराखण्ड परिवहन निगम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड का अतिरिक्त प्रभार – अपर सचिव, श्रम विभाग
  10. विनीत कुमार,IAS-2013 अपर सचिव-लोक निर्माण, श्रम, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबन्ध निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण निगम अपर सचिव, श्रम विभाग अपर सचिव-जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अपर निदेशक/PD-जलागम
  11. मनुज गोयल,IAS-2014 अपर सचिव, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग – अपर सचिव, वित्त विभाग
  12. मेहरबान सिंह बिष्ट,IAS-2016 अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता विभाग, निदेशक-उरेडा, निबंधक सहकारिता अपर सचिव-सहकारिता विभाग, निबंधक-सहकारिता अपर सचिव-गृह विभाग
  13. अभिनव शाह,IAS-2019 अपर सचिव-पर्यटन विभाग, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद, देहरादून – अपर सचिव-सहकारिता विभाग, निबंधक सहकारिता
  14. बी० एस० चलाल,PCS बाध्यप्रतीक्षा – निदेशक-दुग्ध विकास, निदेशक-महिला डेयरी
  15. इलागिरी,PCS निदेशक-दुग्ध विकास, निदेशक-महिला डेयरी निदेशक-दुग्ध विकास, निदेशक-महिला डेयरी अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
  16. विक्रम सिंह यादव,सचिवालय सेवा अपर सचिव-समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सचिवालय प्रशासन विभाग अपर सचिव-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग –
  17. महिमा रौंकली,सचिवालय सेवा अपर सचिव, राजस्व, सैनिक कल्याण विभाग – अपर सचिव, वन विभाग

छह जिलों के बदले कप्तान, किसे मिली कहां की कमान?

गृह अनुभाग के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश में मैदानी और पहाड़ी जिलों की पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया गया है:

अर्पण यदुवंशी: एसडीआरएफ के सेनानायक पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल बनाए गए। मणिकांत मिश्र: एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंहनगर की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे. देवेंद्र पींचा: 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी के पद पर भेजे गए। सरिता डोबाल: एसपी सुरक्षा (अभिसूचना मुख्यालय) से एसएसपी टिहरी नियुक्त हुईं। अमित श्रीवास्तव द्वितीय: पुलिस मुख्यालय से अब एसपी चमोली की कमान संभालेंगे। जगदीश चंद्र: एसपी नगर नैनीताल से प्रोमोशन तैनाती पाकर एसपी बागेश्वर बने।

अन्य प्रमुख आईपीएस तबादले: नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टी.सी। को 31वीं पीएसी रुद्रपुर और ऊधमसिंहनगर के एसपी अजय गणपति कुम्भार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे अब आईआरबी द्वितीय देखेंगी। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार को एसपी सुरक्षा (अभिसूचना मुख्यालय), जबकि चमोली के एसपी सुरजीत पंवार, बागेश्वर के एसपी जितेंद्र मेहरा व विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया। इसके अलावा पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव, हरीश वर्मा को 46वीं पीएसी रुद्रपुर, अमित श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना और शाहजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस बनाया गया है।

स्थानान्तरण / तैनाती आदेश

क्र०सं० नाम अधिकारी वर्तमान तैनाती Removed Added 1 मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर 2 पंकज भट्ट सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव 3 मणिकान्त मिश्र पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर 4 अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० सेक्टर, देहरादून पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० सेक्टर, देहरादून पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना 5 श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय 6 अमित श्रीवास्तव II पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पुलिस अधीक्षक, चमोली 7 देवेन्द्र पींचा सेनानायक, 31वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पी.ए.सी., रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी 8 अर्पण यदुवंशी सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल 9 विशाखा अशोक भदाणे सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय 10 अजय गणपति कुम्भार पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. 11 सर्वेश पंवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय 12 जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय 13 सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी 14 हरीश वर्मा सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर 15 सुरजीत पंवार पुलिस अधीक्षक, चमोली पुलिस अधीक्षक, चमोली पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय 16 शाहजहाँ जावेद खान अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस 17 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक, नगर, नैनीताल पुलिस अधीक्षक, नगर, नैनीताल पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर

पीसीएस और सचिवालय सेवा के चार अफसरों को भी नई तैनाती

प्रशासनिक आदेश में राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) के दो और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बाध्यप्रतीक्षा में चल रहे पीसीएस बी.एस। चलाल को निदेशक दुग्ध विकास और महिला डेयरी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि इस पद पर तैनात रहीं इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है। दूसरी ओर सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण से अवमुक्त किया गया, वहीं महिमा रौंकली को मौजूदा दायित्वों संग अपर सचिव वन विभाग का नया प्रभार सौंपा गया है।

अपर सचिव स्तर पर बदलाव: मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त, मेहरबान सिंह बिष्ट को सहकारिता से हटाकर अपर सचिव गृह और अभिनव शाह को सहकारिता विभाग व निबंधक की जिम्मेदारी मिली। रीना जोशी को श्रम विभाग का प्रभार दिया गया, वहीं विनीत कुमार को श्रम से मुक्त कर जलागम व अल्पसंख्यक कल्याण के अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं।