{"vars":{"id": "91925:5179"}}

CM योगी की मां को श्रद्धांजलि देने चंडीघाट पहुंचे दिग्गज, मुख्यमंत्री धामी समेत यूपी-उत्तराखंड के कई VIP रहे मौजूद

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शनिवार दोपहर हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान लाया गया।
 

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शनिवार दोपहर हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान लाया गया।

इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं व साधु-संतों का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में राजनेता पहुंचे, वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश के प्रमुख साधु-संतों ने भी चंडीघाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि देने वालों में ये प्रमुख हस्तियां रहीं शामिल

चंडीघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. संजय निषाद, स्वतंत्रदेव सिंह, सुनील कुमार शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन के अलावा बड़ी संख्या में यूपी और उत्तराखंड के सांसद व विधायक मौजूद रहे।

करीब 40 मिनट तक श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूर से ही पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजिल अर्पित की। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को शवदाह गृह ले जाया गया।