कल का मौसम: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश के साथ चलेगी आंधी
कल का मौसम: देशभर में मानसून की वापसी के बीच बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और आंधी तूफान व बारिश की वजह से किसानों को फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कल 11 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कल इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
कल 11 अक्टूबर को दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना है। यहां केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 70 की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इस दौरान बारिश का दौर जारी रहेगा।
पहाड़ी राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कल 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आंशिक रूप से बदल सकता है।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ सुदूर/अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। वहीं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। यहां देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है
हरियाणा- पंजाब और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम ?
कल 11 अक्टूबर को हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। यहां कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं पंजाब के लुधियाना, पठानकोट, चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजस्थान कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून की वापसी कहां पहुंची ?
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों, तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं।
लेकिन मौसम प्रणालियों में बदलाव के कारण आज 10 तारीख को बिहार में और 13 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 10 तारीख को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में और 10 व 16 अक्टूबर को केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।