27 साल पुराना किस्सा! ऐश्वर्या ने सलमान को जलाने के लिए अजय देवगन संग किया था डांस, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने गाने को बनाया अमर
Bollwood Hit Song: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी में शुमार है, जिसमें बेशुमार प्यार के साथ-साथ उतार-चढ़ाव और अलगाव का दर्द भी रहा है। दोनों की प्रेम कहानी 1997 से 1999 के दौर में शुरू हुई थी, जब वे संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (जो 1999 में रिलीज हुई थी) की शूटिंग कर रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद ऐश्वर्या जल्द ही सलमान के परिवार के साथ भी घुल-मिल गईं। बड़े पर्दे पर उनकी शानदार केमिस्ट्री ने उन्हें उस वक्त बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय और चर्चित जोड़ा बना दिया था।
वैसे आज हम सलमान- ऐश्वर्या की फिल्म के उस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, जो कि कभी काफी हिट हुआ था। रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबान पर आ गया। वैसे ये गाना उस दौर ही नहीं आज भी काफी पसंद किया जाता है और वो गाना है निंबूड़ा-निंबूड़ा। यह गाना राजस्थान की एक पारंपरिक लोक धुन से प्रेरित है इसे सबसे पहले राजस्थान के मांगणियार समुदाय के गाजी खान बरना ने इतना फेमस बनाया था। इस गाने में खेतों से नींबू लाने की बात की गई है, जिसके दोहरे अर्थ (double entendre) निकलते हैं.निंबूड़ा" को 1999 की हिंदी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में लिया गया।
इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था और इसके बोल महबूब द्वारा लिखे गए थे। वहीं ये गाना "निंबूड़ा" को कविता कृष्णमूर्ति और करसन सागाथिया ने गाया था। इसे ऐश्वर्या राय, अजय देवगन और सलमान खान पर फिल्माया गया था। फिल्म में ये गाना राजस्थान की एक शादी में डांस के तौर पर दिखाया गया। अपने प्रेमी समीर (सलमान खान) से झगड़ने के बाद, नंदिनी (ऐश्वर्या राय) शादी में आए मेहमान वनराज (अजय देवगन) का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस गाने की कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी।
बेहद लोकप्रिय हुआ गाना
2017 में ग्रीक रियलिटी शो 'योर फेस साउंड्स फैमिलियर' की प्रतियोगी कोनी मेटाक्सा ने "निंबूड़ा" गाने पर ड़ास किया और गाना गाया, जिससे उन्होंने शो का 10वां राउंड जीत लिया था। बता दें कि फरवरी 2018 में, 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' ने इस गाने का एक पैरोडी वर्जन बनाया था। इस वीडियो में भारत के गरीब लोगों के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प के कमेंट्स पर कटाक्ष करने के लिए अजय देवगन के चेहरे की जगह डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर का चेहरा लगा दिया गया था। यह गाना SCERT ओडिशा की कक्षा 5 की ओडिया पाठ्यपुस्तक में भी शामिल किया गया था, जिसमें इसके बोल भी दिए गए।
गाने के लिए मिले पुरस्कार
यह गाना इतना फेमस हुआ कि इस गाने के लिए सरोज खान को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए 2000 में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। वहीं कविता कृष्णमूर्ति को सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका (प्लेबैक सिंगर) के लिए 2000 का ज़ी सिने अवार्ड मिला था।