{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Govinda-Karisma का Rain Romance! 32 साल पुराना गाना आज भी है 90s का सुपरहिट, कुमार सानू-अल्का की आवाज ने मचाया था धमाल

गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साल 1994 में आई फिल्म 'खुद्दार' का एक रोमांटिक गाना आज भी लोगों को याद है। इस गाने में गोविंदा और करिश्मा बारिश में रोमांस करते नजर आए थे। गाने के खूबसूरत बोल, बारिश का मौसम और दोनों की शानदार अदाओं ने इसे 90 के दशक का यादगार रोमांटिक ट्रैक बना दिया।
 
बारिश में गोविंदा-करिश्मा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

ये32 साल पुरानी फिल्म खुद्दार का गाना 'तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है', कि. इस गाने की शुरुआत बारिश के मौसम से होती है. इस गाने में करिश्मा और गोविंदा के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. गोविंदा अपने मजेदार और चुलबुली शरारती अंदाज में करिश्मा पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. वहीं करिश्मा की खूबसूरत अदाएं गाने में चार चांद लगा देती हैं. उस दौर में इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल थी. यही वजह है कि यह गाना आज भी पुराने हिंदी फिल्मी गानों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. गाने के बोल इस तरह हैं-

बरसात का मौसम यहाँ हम यहाँ तुम

सजनी को मिल गए

साजन साजन साजन

तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है

क्या चीज़ हो तुम

खुद तुम्हें मालूम नहीं है

लाखो है मगर तुमसे यहाँ

कौन हसीं है तुम जान हो

मेरी तुम्हें मालूम नहीं

कुमार सानू-अल्का याग्निक की आवाज और अनु मलिक का संगीत

'तुमसा कोई प्यारा' गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. इसके बोल मशहूर शायर राहत इंदौरी ने लिखे थे. गाने की रोमांटिक धुन, करिश्मा-गोविंदा का अंदाज और दोनों गायकों की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया. 90 के दशक में कुमार सानू और अल्का याग्निक की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए थे. यह गाना भी उन्हीं में से एक है. इसके बोल आज भी लोगों को आसानी से याद आ जाते हैं.