Legacy song : सिद्धू मूसेवाला की तरह मौत के बाद अंकित बालियान का गाना रिलीज, 12 घंटे में 10 लाख व्यूज
Legacy song : सिद्धू मूसेवाला की तरह मौत के बाद अंकित बालियान का गाना रिलीज, 12 घंटे में 10 लाख व्यूज
Oct 8, 2026, 19:30 IST
Legacy song : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद जिस तरह से उनके कई गाने रिलीज किए गए और उन पर लाखों फेंस ने अपना प्यार लुटाया, ठीक उसी तरह हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान का गाना भी उनकी मौत के बाद रिलीज किया गया है। सिंगर अमित सैनी रोहतकिया ने इस गाने को गाया है। एक दिन पहले ही सिंगर अमित सैनी रोहतकिया और अंकित बालियान का Legacy नाम से गाना यूटयूब पर (Ankiit Baliyann : Legacy (Official Video) | Amit Saini Rohtakiya) अपलोड किया गया है। अपलोड करने के मात्र 10 घंटे में ही इस गाने पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोगों का खूब प्यार इस गाने को मिल रहा है। दरअसल Legacy गाने का रिलीज करना सिंगर अंकित बालियान का सपना था लेकिन उनका यह सपना मौत के बाद पूरा हो पाया है। ## Legacy song : 26 अगस्त को हुआ था अंकित बालियान का मर्डर मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले और हरियाणवी इंडस्ट्री में गाने, एक्टिंग से नाम कमाने वाले अंकित बालियान का 26 अगस्त की शाम को गोलियों से भूनकर मर्डर कर दिया गया था। अंकित बालियान जिम से निकल कर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी चार युवकों ने उसे घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया था। मौके पर ही अंकित बालियान की मौत हो गई थी। अंकित के कई गाने और वीडियो रिलीज होने थे और इन पर काम चल रहा था, इसलिए यह गाने अधर में ही लटक गए थे।
### अमित सैनी रोहतकिया के साथ कर रहे थे Legacy की शूटिंग मौत से कुछ दिन पहले अंकित बालियान और अमित सैनी रोहतकिया व उनकी टीम Legacy गाने की शूटिंग कर रहे थे और इसको जल्द ही रिलीज किया जाना था लेकिन इससे पहले ही अंकित की मौत हो गई तो अब अमित सैनी रोहतकिया ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके नाम से उन्हीं के चैनल पर Legacy गाने को अपलोड किया है। अमित सैनी ने Legacy गाने को अंकित बालियान को ट्रिब्यूट किया है। इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिला है। Legacy गाने में अकित बालियान एक्टिंग कर रहे हैं और नाचते नजर आ रहे हैं। Legacy गाने में अंकित की शख्सियत, रसूख, गांव-समाज में पहचान और दबंग अंदाज को शब्दों में पिरोया गया है।