{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें, जानें सोलह श्रृंगार, पूजा सामग्री और पूजन विधि

हिंदू धर्म में कार्तिक मास की संकष्टी चतुर्थी पर रखा जाने वाला करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं
 

हिंदू धर्म में कार्तिक मास की संकष्टी चतुर्थी पर रखा जाने वाला करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और रात्रि में चंद्र दर्शन तथा अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

1. सोलह श्रृंगार की वस्तुएं और नई बिछिया

करवा चौथ के दिन सुहागिनों के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है:

सौभाग्य की वस्तुएं: इस दिन नई चूड़ियां, महावर, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी और पायल आदि खरीदना और धारण करना बहुत शुभ माना जाता है।

बिछिया का विशेष महत्व: यदि आप पूरा सोलह श्रृंगार न भी खरीद पाएं, तो इस दिन नई चांदी या धातु की बिछिया जरूर खरीदें और पहनें। मान्यता है कि नई बिछिया पहनने से करवा माता का आशीर्वाद और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

2. करवा चौथ पूजा की आवश्यक सामग्री

पूजा के दौरान सही सामग्री का होना व्रत के पूर्ण फल के लिए जरूरी है:

चौकी और वस्त्र: पूजा की चौकी पर बिछाने के लिए नया लाल या पीला वस्त्र खरीदें। इसके साथ ही करवा माता की तस्वीर या कैलेंडर और माता के लिए एक नई लाल चुनरी या वस्त्र अवश्य लाएं।

रोली, अक्षत और चंदन: माता की पूजा के लिए रोली, अक्षत (सासाबुत चावल) और चंदन की व्यवस्था करें। माता गौरा और करवा माता को सिंदूर अर्पित कर सुहाग लेने की परंपरा है।

चांदी का सिक्का: ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा के लिए चांदी का सिक्का खरीदना और पूजा में रखना अत्यंत शुभ होता है, इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

3. मिट्टी और धातु का करवा तथा नई छलनी

करवा (कलश): पूजा के लिए मुख्य रूप से मिट्टी का नया करवा और एक पीतल का करवा खरीदना चाहिए। यदि आपके पास पीतल या चांदी का करवा पहले से मौजूद है, तो भी परंपरा के अनुसार मिट्टी का एक नया करवा जरूर खरीदना चाहिए।

नई छलनी: चंद्रमा को अर्घ्य देने और छलनी से देखने के लिए बाजार से एक नई छलनी की खरीदारी करें। कभी भी पुरानी या इस्तेमाल की गई छलनी से चांद का दर्शन नहीं करना चाहिए।

करवा चौथ के दिन इन सभी पवित्र सामग्रियों की खरीदारी और विधि-विधान से की गई पूजा दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशहाली का वरदान देती है।