{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Diwali Vastu Tips: दिवाली की सफाई में घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा के लिए रखें ध्यान

दीवाली के पावन पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महापर्व के आने से पहले ही लोग अपने घरों की डीप-क्लीनिंग (Deep Cleaning) यानी साफ-सफाई में जुट जाते हैं।
 

दीवाली के पावन पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महापर्व के आने से पहले ही लोग अपने घरों की डीप-क्लीनिंग (Deep Cleaning) यानी साफ-सफाई में जुट जाते हैं। हालांकि, कई बार देखने में आता है कि घर की सफाई के दौरान हम पुरानी और बेकार पड़ी कुछ चीजों को बाहर करने की बजाय घर में ही संभालकर रख लेते हैं।

वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में कुछ खास चीजों का होना नकारात्मकता और दरिद्रता को बुलावा देता है, जिससे मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता। यदि आप भी दीवाली की सफाई कर रहे हैं, तो इन अशुभ वस्तुओं को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए:

1. खंडित मूर्तियां और तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर या पूजा स्थल पर कभी भी खंडित (टूटी हुई) मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की मूर्तियों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। दीवाली से पहले ऐसी खंडित मूर्तियों और तस्वीरों को किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए या फिर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।

2. बंद या टूटी हुई घड़ियां

घर में बंद, खराब या टूटी हुई घड़ियां रखना बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु में घड़ी को व्यक्ति की प्रगति और अच्छे समय का प्रतीक माना गया है। घर में रुकी हुई घड़ी होने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावटें आने लगती हैं और दुर्भाग्य बढ़ता है। इसलिए दीवाली की सफाई के दौरान या तो इन घड़ियों को तुरंत ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें।

3. फटे-पुराने और इस्तेमाल न होने वाले जूते-चप्पल

कई लोग घर के स्टोर रूम या बालकनी में फटे-पुराने जूते-चप्पलों का जखीरा इकट्ठा करके रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बेकार और फटे-पुराने जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका बुरा असर घर के सदस्यों के जीवन और तरक्की पर पड़ता है। इसलिए ऐसे जूतों-चप्पलों को तुरंत कछरे में या दान पात्र में डाल देना चाहिए।

4. टूटा हुआ कांच और चटके हुए बर्तन

घर में चटके या टूटे हुए कांच के सामान (जैसे शीशा या खिड़की के कांच) और दरार वाले बर्तन नहीं रखने चाहिए। कांच का टूटना या चटकना वास्तु दोष का संकेत माना जाता है। घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता से बचने के लिए ऐसे सभी बर्तनों और कांच के सामान को दीवाली की सफाई के दौरान तुरंत हटा देना ही बेहतर होता है।