कपड़ों से रोए हटाने के आसान तरीके, पुराने कपड़े भी दिखेंगे नए जैसे
सर्दी ने दस्तक दे ही दी है, और अब अपने गरम कपड़े निकालने का वक्त भी आ चुका है। कई बार पुराने स्वेटर जैकेट्स पर रोए आ जाते है, जो कि अच्छे खासे लुक वाले गरम कपड़ो की शो भी खराब कर देते है। अब इसको लेकर आप भी टेंशन में होंगे कि स्वेटर से रोए कैसे हटाएं? रूके रूके,परेशान मत होइए। आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसा तरीका जिससे आप मिनटों में अपने कोट से रोए हटाकर उन्हें नए जैसा बना पाएंगे। स्वेटर से रोए हटाने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं करने पडेंगे। बस कुछ सामान के इस्तेमाल से ही आपके पुराने स्वेटर से सारे रोए हट जाएंगे।आपको बता दूं कि जिन सामान से रोए हटाने हैं, वह सबके घर में आसानी से मिल जाते है। बस आपको उनको इस्तेमाल करने का तरीका आना चाहिए। आपको जानकारी दें दें कि घर में कुछ ही साधारण चीजों जैसे- शेविंग रेजर, डक्ट टेप, प्यूमिक स्टोन बारीक दांत वाली प्लास्टिक कंघी से आप थोड़ी देर में रोएं निकाल कर अपने कपड़ों को एकदम नया और शाइनी बना सकते है।
अक्सर लोग इन रोएं की वजह से अपना फेवरेट स्वेटर पहनना ही बंद कर देते हैं या फिर महंगे स्वेटर और कोट को अलमारी में ही बेवजह बंद रखने लगते है। अगर सच में आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको महंगे फैब्रिक शेवर और ड्राई क्लीनिंग पर अब पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। घर में कुछ ही सिंपल चीजों से आप रोएं निकाल कर अपने कपड़ों को एकदम नया बना सकते है। चलिए जानते हैं रोएं को हटाने का आसान तरीके क्या हैं-
स्वेटर से रोए हटाने के लिए चाहिए ये सामान
एक रेगूलर शेविंग रेजर
एक प्यूमिक स्टोन
वेलक्रो स्ट्रिप या डक्ट टेप (पैकिंग टेप)
बर्तन धोने वाला सूखा स्क्रैच ब्राइट
शेविंग के लिए रेजर हैक: अपने स्वेटर को पहले किसी साफ और स्ट्रेट जगह पर फैला कर रख दें, फिर एक हाथ से कपड़ा टाइट पकड़ लें और फिर दूसरे हाथ से शेविंग रेजर यूज करके हल्के हाथ से ऊपर से नीचे की तरफ से स्वेटर के रोए साफ करते जाए। ऐसा करने से सारे रोएं हटकर रेजर में आ जाएंगे और आपका कोट बन जाएगा एकदम चमकदार।
डक्ट टेप यूज करें: वहीं अगर रोएं बहुत हल्के हैं, तो पैकिंग टेप का यूज करें। इसके लिए सबसे पहले डक्ट टेप अपने हाथ में लपेट लें और ध्यान दें चिपकने वाले हिस्से को बाहर रखें। अब इसको स्वेटर पर हल्के से थपथपाना शुरू कर दें। फिर आप देखिएगा सारे रोएं और धागे टेप पर चिपक जाएंगे और आपके स्वेटर से रोए साफ हो जाएंगे।
प्यूमिक स्टोन से सफाई करें: पैरों की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले प्यूमिक स्टोन को स्वेटर के रोएंदार हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ना है इससे सारे रोएं झड़ जाएंगे और स्वेटर बिल्कुल नए जैसा हो जाएगा।
बारीक दांत वाली कंघी लें: स्वेटर को टेबल पर फैला लें और अब बारीक दांत वाली प्लास्टिक कंघी को हल्के दबाव के साथ कपड़े पर चलाए। कपड़े पर उभरे हुए बबल्स कंघी के दांतों में फंस जाएंगे और आसानी से सारे रोएं कपड़े से अलग हो जाएंगे।
भविष्य में रोएं न होने के लिए अपनाएं यह तरीका : साथ ही अगर आप चाहते है कि आपके गरम कपड़ो पर कभी रोएं ना आए तो उनको हमेशा उल्टा करके धोएं। ऊनी कपड़ों को वाशिंग मशीन में न धोएं। इसको हल्के हाथ से लिक्विड डिटर्जेंट में धोना चाहिए। मशीन में धोने के लिए जेंटल या वूलन मोड का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कपड़ों के बीच रगड़ कम होगी और ज्यादा रोएं नहीं होंगे।