लाडवा करवा चौथ: खेड़ा मंदिर में सुहागिनों ने मांगी ये दुआ
लाडवा में करवाचौथ को लेकर सुहगनों ने कथा सुनकर अपने पति की लंबी ऊमर की कामना की लाडवा 29 अक्टूबर (मानव गर्ग): गुरुवार को शहर में करवा चौथ पर धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर सुबह से रात तक महिलाओं ने जमकर खरीदारी की, तो वही शाम के समय मंदिरों में व घरों में आपस में बैठकर करवा चौथ की कथा को सुना और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शहर की महावीर कॉलोनी में स्थित खेड़ा मंदिर परिसर में महिलाओं ने एक साथ बैठकर करवा चौथ पर्व को लेकर कथा सुनी, तो वहीं अपने-अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की। वहीं खेड़ा मंदिर के पुजारी शिव शंकर द्वारा सभी महिलाओं को विधि विधान के साथ करवा चौथ के पर्व को लेकर कथा कार्रवाई व सुनाई गई। वहीं उन्होंने महिलाओं को कहा कि यह सुहागनों के लिए बहुत बड़ा दिन होता है और इस दिन सभी सुहागने अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है। पूरा दिन जल तक भी वह ग्रहण नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं एक दूसरे के साथ बैठकर कथा सुनती है और अपने-अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने करवा चौथ की कथा को सुना व एक दूसरे को बधाई दी। वहीं कथा में भारी संख्या में सुहागनें उपस्थित थी।