{"vars":{"id": "91925:5179"}}

घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, जानें आटा-घी-चीनी का परफेक्ट अनुपात

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव यानी गुरुपर्व भी है। इस पावन अवसर पर लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाते हैं और वहां मिलने वाले कड़ा प्रसाद का स्वाद लंबे समय तक याद रहता है।
 

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव यानी गुरुपर्व भी है। इस पावन अवसर पर लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाते हैं और वहां मिलने वाले कड़ा प्रसाद का स्वाद लंबे समय तक याद रहता है।

अगर आप गुरुपर्व के इस खास मौके पर घर में वैसा ही कड़ा प्रसाद तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए सही सामग्री और उसकी बराबर मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी।

सामग्री

1 कप गेहूं का आटा

1 कप चीनी

2-3 कप पानी

1/2 कप देसी घी

विधि

गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहला स्टेप है एक बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उसे गैस पर रखें।

इसमें 1 कप चीनी डालकर तब तक गर्म होने दें, जब तक इसमें चीनी अच्छी तरह से न घुल जाए।

दूसरी तरफ एक भारी तले वाली कड़ाही गैस पर रखकर 1/2 कप देसी घी डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें।

इसके बाद कड़ाही में 1 कप गेहूं का आटा डालकर इसे धीमी आंच पर ही धीरे-धीरे चम्मच से चलाते हुए भून लें।

आटे को भूनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो कड़ाही से न ही चिपके और जले तो बिल्कुल भी नहीं।

इसे 10-15 मिनट तक भूनने के बाद अगर उसमें खुशबू आने लगे, तो इसमें तैयार की गई चाशनी धीरे-धीरे डालें।

इस दौरान चम्मच से मिश्रण को चलाते रहना है, वरना गांठे बन सकती हैं।

चाशनी डालने के बाद चम्मच से चलाते हुए मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाना है।

जब लगे कि मिश्रण गाढ़ा होने रहा है या कड़ाही छोड़ने लगा है तो समझें कि कड़ा प्रसाद तैयार है।

इसकी एक और पहचान यह है कि हलवा तैयार होने के बाद हल्का चमकदार दिखाई देता है। इससे आटे के पकने के बारे में पता चलता है।

कड़ा प्रसाद बनाते समय सभी सामग्री का सही अनुपात बहुत जरूरी है, खासकर कि पानी और चीनी का ताकि उसका स्वाद और टेक्स्चर न बिगड़े।

इसके अलावा, प्रसाद बनाते समय हमेशा भारी तले वाले बर्तन का ही इस्तेमाल करें।