{"vars":{"id": "91925:5179"}}

बिना तंदूर के घर पर बनाएं होटल जैसी रूमाली रोटी, जानें आसान रेसिपी और खास ट्रिक्स

क्या आपको भी रूमाली रोटी पसंद हैं। लेकिन अभी नवरात्रि की वजह से होटल में जाकर नहीं खाना सकते हैं। क्योंकि नवरात्रि में कुछ लोग सात्विक घर का ही खाना पसंद करते है, जिसके चलते वो बाहर खाने से बचते है।
 

क्या आपको भी रूमाली रोटी पसंद हैं। लेकिन अभी नवरात्रि की वजह से होटल में जाकर नहीं खाना सकते हैं। क्योंकि नवरात्रि में कुछ लोग सात्विक घर का ही खाना पसंद करते है, जिसके चलते वो बाहर खाने से बचते है। लेकिन हमारे पास आपकी इस समस्या का एक बढ़िया समाधान है,और वो ये कि आप घर में लोहे के तवे पर रूमाली रोटी आसानी से बना सकते है। ​ज्यादातर लोगों को लगता है कि रूमाली रोटी बनाने के लिए बड़ा सा भट्टी वाला तवा चाहिए होता है, लेकिन सच यह है कि कुछ सही तरीकों और ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने किचन के नॉर्मल लोहे के तवे पर भी रूमाली रोटी बनायी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका-

​रूमाली रोटी बनाने का सीक्रेट-

​सबसे पहले ध्यान रखें कि रूमाली रोटी को सॉफ्ट और लचीला बनाने के लिए सबसे पहले आपको उसका आटा अच्छे से तैयार करनो होगा। अब आप आटे और मैदे का सही अनुपात लें।

1 कप मैदा लें और उसमें आधा कप गेहूं का आटा मिक्स करें। वो इसलिए क्योंकि मैदे की रोटी खिंचने लगती है, इसलिए थोड़ा गेहूं का आटा मिला लेना सही रहता है।

​2. दूध और तेल-

अब इस आटे के मिश्रण में चुटकी भर नमक, 1 चम्मच तेल और आधा कप हल्का गुनगुना दूध डालें दूध डालने से रोटी ठंडी होने के बाद भी कड़क नहीं होगी।

3. ​गूंथने का सही तरीका

शुरूआत में थोड़े-थोड़े पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। क्योंकि आटा जितना सॉफ्ट होगा, रोटी उतनी ही अच्छी बनेगी। एकदम पतली और सॅाफ्ट। इसके बाद आटे को 15 से 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रेस्ट करने दें।

लोहे के तवे पर ऐसे बनेगी रूमाली रोटी-

​होटल में रूमाली रोटी बड़े उल्टे तवे पर बनायी जाती है। घर पर बनाने के लिए अपने लोहे के तवे को अच्छे से साफ कर लें फिर उसे उल्टा करके गैस पर रखें। ​रोटी तवे पर चिपके नहीं और आसानी से सिक जाए, इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक घोलें। फिर जब तवा तेज गरम हो जाए, तो उस पर नमक वाले पानी के छींटे मारें दें। पानी सूखते ही तवे पर एक नॉन-स्टिक जैसी लेयर बन कर तैयार हो जाएगी।

​रोटी बेलने और सेंकने का सही तरीका-

​अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं। अब सूखे मैदे की कॅाटिंग करके इसे जितना हो सके उतना पतला बेल लें। बता दूं कि रोटी इतनी पतली होनी चाहिए कि नीचे से आपकी उंगलियां हल्की-हल्की दिखने लगें। अगर आप चाहें तो बेलने के बाद रोटी को दोनों हाथों के बीच हल्के से घुमाकर थोड़ा और बड़ा कर सकते हैं। इसके बाद बेली हुई रोटी को गरम उल्टे तवे पर डालें। रूमाली रोटी को बहुत तेज आंच पर पकाया जाता है। जैसे ही रोटी पर हल्के-हल्के बबल्स दिखने लनजर आने लगें तो इसे तुरंत पलट दें। फिर किसी साफ सूती कपड़े से दबाकर दूसरी तरफ से भी 10-15 सेकंड सेंक लें।

​साथ ही सात ये भी ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर तक तवे पर ना छोड़े, नहीं तो यह कड़क हो जाएगी।

सर्विंग-रोटी सिकते ही इसे तवे से उतारें और तुरंत रुमाल की तरह फोल्ड कर लें। ऊपर से थोड़ा सा मक्खन या घी लगाएं और हॉटपॉट या सूती कपड़े में लपेटकर रखें। अब गरमा-गरम, सुपर सॉफ्ट रूमाली रोटी तैयार है। इसे पनीर की सब्जी या दाल के साथ स्वाद लेकर खाएं।