{"vars":{"id": "91925:5179"}}

सप्तमी पर मां कालरात्रि को लगाएं गुड़ का खास भोग! घर पर मिनटों में बनाएं मुंह में घुलने वाला पनीर खुरमा, नोट करें आसान रेसिपी

कल नवरात्र का सातवां दिन है जो सप्तमी भी कहा जाता है। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा का यह सातवां स्वरूप असुरों और नकारात्मक शक्तियों का अंत कर जीवन से अज्ञान, शोक, रोग, दरिद्रता जैसी सभी बाधाएं दूर करता है।
 

7th Day of Navratri: कल नवरात्र का सातवां दिन है जो सप्तमी भी कहा जाता है। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा का यह सातवां स्वरूप असुरों और नकारात्मक शक्तियों का अंत कर जीवन से अज्ञान, शोक, रोग, दरिद्रता जैसी सभी बाधाएं दूर करता है। अगर बात करें मां के प्रिय भोग की तो माता कालरात्रि को गुड़ सबसे अधिक प्रिय है। यही वजह है कि इस दिन मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। अगर आप माता के लिए गुड़ से ही खास भोग बनाना चाहते हैं, तो इस बार ट्राई करें पनीर खुरमा की परफेक्ट रेसिपी -

पनीर खुरमा रेसिपी

पनीर खुरमा को बनाने के लिए वैसे तो चीनी से चाशनी बनाई जाती है, लेकिन भोग के लिए यहां खास गुड़ से बने पनीर खुरमा की रेसिपी बताई जा रही है: तो चलिए शुरू करते है-

सामग्री

  • 200-250 ग्राम पनीर
  • 1 कप गुड़
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी या तेल
  • 1.5 कप पानी

विधि

  1. पनीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले 200-250 ग्राम पनीर को छोटे-छोटे चोकोर आकार में काट लें। इस बात का ध्यान रखें कि पनीर के टुकड़े ज्यादा सॉफ्ट न हो।
  2. इसके बाद चाशनी बनाने की तैयारी करें, इसके लिए कुकर में 1.5 कप पानी के साथ 1 कप गुड़ और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें।
  3. पानी को छीमी आंच पर पका लें और जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें पनीर के सभी टुकड़े एक-एक करके डालें।
  4. अब तेज आंच करके कुकर को बंद कर दें और एक सीटी आने का इंतजार करें।
  5. एक सीटी आने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पनीर को धीमी आंच पर पकाना है।
  6. इसके बाद कुकर को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। फिर चेक करें कि चाशनी गाढ़ी हुई है या नहीं।
  7. साथ ही, बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहना है ताकि पनीर नीचे तले में चिपके नहीं।
  8. अब दोबारा चेक करें कि चाशनी एक तार की बनी है या नहीं।
  9. अगर उसमें एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। पनीर खुरमा को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  10. सबसे आखिर में चाशनी को पनीर से अलग करने के लिए छान लें।
  11. आप पाएंगे कि ठंडे होने के बद पनीर के टुकड़े एकदम सख्त हो गए हैं।
  12. इस तरह तैयार है मां कालरात्रि के लिए गुड़ बनी खास मिठाई पनीर खुरमा।