{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Hair Fall Tips: महंगे प्रोडक्ट्स भी नहीं रोक पा रहे बालों का झड़ना? जानें जड़ों को मजबूत बनाने के साइंस-बेस्ड तरीके

Hair Fall Tips: आजकल बालों का पतला होना, टूटना और कमजोर पड़ना एक आम समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल इसके प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कुछ प्राकृतिक उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें वैज्ञानिक शोध (साइंटिफिक रिसर्च) में भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं ऐसे ही विज्ञान द्वारा प्रमाणित तरीकों के बारे में:
 
प्रोटीन से भरपूर डाइट लें

प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए अपनी डाइट में दाल, पनीर, अंडे, दही, सोया, नट्स और बीन्स शामिल करें। रिसर्च के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर हेयर फॉल को कम करता है।

आयरन और बायोटिन पर ध्यान दें

आयरन और बायोटिन की कमी से बाल पतले और कमजोर होते हैं। पालक, चुकंदर, अनार और गुड़ जैसे नेचुरल फूड्स आयरन बढ़ाते हैं। वहीं अंडे, बादाम और शकरकंद बायोटिन के अच्छे स्रोत हैं।

नारियल तेल से स्कैल्प मसाज करें

नारियल तेल बालों की जड़ों तक पहुंचकर प्रोटीन लॉस कम करता है।इसलिए हल्के गुनगुने तेल से सप्ताह में 2 बार मसाज करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बालों को पोषण मिलेगा।

एलोवेरा का इस्तेमाल करें

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ कम कर बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करते है। ताजा एलोवेरा जेल को 20 मिनट तक स्कैल्प पर लगाकर वॉश करें ।

तनाव कम करें

साइंस के अनुसार तनाव हार्मोन हेयर ग्रोथ साइकल को प्रभावित करते हैं। योग, मेडिटेशन, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज तनाव कम करके बालों की सेहत सुधारने में मदद करते हैं।

ज्यादा हीट और केमिकल्स से बचें

बार-बार स्ट्रेटनिंग, कलरिंग और हीट स्टाइलिंग बालों को कमजोर बनाती है। नेचुरल तरीके से बाल सुखाना और माइल्ड शैम्पू का उपयोग करना बेहतर ऑप्शन है।

मेथी और आंवला अपनाएं

मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाता है।वहीं आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और कोलेजन उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है। इनके नियमित इस्तेमाल से बालों में मजबूती और घनापन आता है।